Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए यूपी परिवहन ने 24 घंटे बस सेवा और 980 अतिरिक्त बसों का संचालन किया है, साथ ही चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की स्कीम शुरू की है.

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुमति दी थी, मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले आज (13 मार्च) ASI की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर को लेकर सख्त हो गए हैं.

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा डीजे आदि के भी तेज ध्वनि को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए.

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की चिकित्सकीय सुविधा के लिए स्टेशनों पर आब्जर्वेशन रूम और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाये गये थे. जहां रेलवे के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ ने श्रद्धालुओं को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई. 

योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से संपन्न हुई. परीक्षा केंद्रों पर 24×7 CCTV निगरानी, QR कोड युक्त उत्तर पुस्तिकाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई की गई.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है. स्वास्थ्य विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

योगी सरकार के निर्देश पर यूपी पावर कॉरपोरेशन ने होली के लिए एडवाइजरी जारी की. सुरक्षित होली मनाने, बिजली बिल समय पर भरने और निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की गूंज होली के लोकगीतों में सुनाई दे रही है. लोक कलाकारों ने योगी सरकार के भव्य आयोजन को अपने सुरों में पिरोया, जिससे महाकुंभ आधारित होली गीतों की बाजार में धूम मची है.

सीएम योगी ने होली से पहले उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को 1890 करोड़ रुपये की सब्सिडी भेजी और कई कल्याणकारी घोषणाएँ की, जिसमें गरीब बेटियों की शादी व होनहार बेटियों को स्कूटी देने की योजना शामिल है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital