दुनिया

Afghanistan Blast: जुमे की नमाज के बीच मस्जिद में विस्फोट, 15 नमाजियों की मौत, तालिबान के बलगान में कोहराम

Afghanistan Blast Today: आज दुनियाभर में मुस्लिम अनुयायियों ने अपनी-अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की. इस बीच पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की एक मस्जिद बम धमाके से दहल गई. यहां तालिबान के आधिपत्य वाले बलगान प्रांत में जमान मस्जिद (Zaman Mosque Blast) में हुए धमाके में 15 नमाजियों के मारे जाने की खबर है. काफी लोग घायल भी हुए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां मस्जिद में बम विस्फोट हुआ, वो शिया समुदाय की बहुलता वाला इलाका है. शिया और सुन्नी समुदायों के बीच हमेशा से कटुता रही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया, ‘यह विस्फोट एक शिया मस्जिद में हुआ. मौके पर जुटे अधिकारी घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान जारी है. अब हालांकि किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

दो दर्जन घायल नमाजियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

एक अफगानी न्यूज पोर्टल पर बताया गया कि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. जिनमें से 27 अब तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं. खबर में बताया गया कि यह विस्फोट शहर के पीडी 17 इलाके में स्थित सिद्दीकिया मस्जिद में हुआ है. इस विस्फोट में एक प्रमुख मौलवी की भी मौत हो गई. बहरहाल, मृतकों के शवों को दफनाने के लिए एकत्रित किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: जब देखते ही देखते उफनती बागमती में समा गई थी ट्रेन की 7 बोगियां, 300 लोगों की हुई थी मौत, कभी नहीं मिले सैकड़ों लापता यात्री !

अगस्त 2021 में काबुल पर काबिज हुआ तालिबान

बता दें कि अफगानिस्तान पर अभी तालिबान की सत्ता है, यह चरमपंथी मुस्लिमों का समूह है, जिसे कभी अमेरिका ने आतंकी संगठन बताया था. तालिबान ने अलकायदा से हाथ मिला लिया था, जिसके बाद अमेरिका ने काबुल से तालिबानी सत्ता को उखाड़ फेंका था. अगस्त 2021 में अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्तान को छोड़कर गईं तो तालिबान फिर से काबुल की सत्ता पर काबिज हो गया. ऐसे में पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे देश में बम धमाकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है. कुछ समय पहले काबुल में हुए एक बम धमाके में प्रमुख तालिबानी नेता की मौत हो गई थी. मारे गए उस नेता की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के रूप में की गई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago