Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Iran President Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति को ले जाता हेलीकॉप्टर क्रैश, उठा सवाल— बॉर्डर के पास आखिर कैसे हुआ हादसा?

Iran President Helicopter Crash News: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर अज़रबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना से तहलका मच गया है.

Iran President Helicopter Crash

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर अज़रबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Iranian President’s Helicopter Crashes: इस्लामिक मुल्क ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ‘क्रैश’ होने की खबर आई है. यह घटना ईरान-अजरबैजान बॉर्डर के पास की है. ईरानियन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी विदेश से लौट रहे थे, उसी दौरान जोल्फा शहर में हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई.

ईरानी मीडिया IRNA के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें राष्ट्रपति के काफिले को खोजने निकल गईं. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत सभी 9 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है. हेलिकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ…अभी इसकी वजह भी सामने नहीं आई है.

Iran-Pakistan

ईरान के राष्ट्रपति की एक पुरानी तस्वीर

अब सोशल मीडिया पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और हेलिकॉप्टर क्रैश होने के हैशटैग्‍स चर्चा में हैं. बहुत-से लोग इस घटना की वजह जानने में जुटे हैं. एक अरबियन पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानियन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी अजरबैजान से ईरान लौट रहे थे. ईरानी शहर जोल्फा में यह घटना हुई.

जोल्फा अजरबैजान के साथ सीमा साझा करने वाला शहर है, ईरान अजरबैजान का घनिष्‍ट मित्र माना जाता है. ईरान ने आर्मेनिया पर हमला करने के लिए अजरबैजान को मिलिट्री इक्विपमेंट भी दिए थे. अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है.

यह भी पढ़िए: ईरानी हमले की आशंका से इजरायल ने ब्लॉक किया GPS, सैनिकों की छुट्टियां रद्द, यहूदी-इस्लामिक देशों में तनाव इतना क्यों बढ़ा?

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital