Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Syria: सीरिया में बारूदी सुरंग विस्फोटों का कहर जारी, अब तक 55 लोगों की मौत

Syria: ब्रिटेन स्थित वॉचडॉग ग्रुप ने कहा कि इसी अवधि के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोटों से 28 बच्चों और चार महिलाओं सहित 118 लोग घायल हो गए.

SYRIA

सुरंग विस्फोटों में 55 की मौत (फोटो IANS)

Syria Tunnel Blast: साल 2023 की शुरुआत से ही सीरिया में बारूदी सुरंगों में विस्फोट का कहर देखने को मिला है. अभी तक अलग-अलग सुरंगों में विस्फोट से अभी तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, मरने वालों में दो महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि मरने वालों में पांच वे लोग भी शामिल हैं, जो मध्य प्रांत हमा के सलामियेह इलाके में गुरुवार को मारे गए थे.

ब्रिटेन स्थित वॉचडॉग ग्रुप ने कहा कि इसी अवधि के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोटों से 28 बच्चों और चार महिलाओं सहित 118 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी सना ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट में पांच लोग मारे गए. बारूदी सुरंग पीड़ितों में कई ऐसे किसान या श्रमिक हैं, जो रेगिस्तानी क्षेत्र में ट्रफल्स एकत्र कर रहे थे.

सुरंगों में लगाया गया था विस्फोट

इससे पहले मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट फॉर ईराक एंड सीरिया (ISIS) समूह द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर बिछाई गई सुरंगों में सोमवार को जबरदस्त विस्फोट हो गया था. इन विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए. सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी थी. रिपोर्ट के अनुसार सुरंगों में विस्फोटक लगाया गया था. जैसे ही लोग वहां से गुजरने लगे, वैसे भीषण विस्फोट की चपेट में आ गए और अपनी जान गवां बैठे.

यह भी पढ़ें-   Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं, इन जगहों पर होगी बारिश

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया था कि सलामियेह के पूर्व में दो सुरंगों में विस्फोट हो गया. हताहत हुए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया. सीरिया पर आईएस के कब्जे के दौरान सालों पहले बिछाई गई सुरंगों में विस्फोट होना कोई नई बात नहीं है. ‘सना’ ने बताया कि सोमवार को पहले हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. सीरिया में आइएसआइएस की ओर से लगातार आतंकी हमले किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस (इनपुट आईएएनएस के साथ)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital