Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद ग्रीस पहुंचे PM मोदी, एथेंस के एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, भारतीय प्रवासियों के साथ क्लिक की Selfies

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ग्रीस. एथेंस में हुआ भव्य स्वागत.

ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी (फोटो ट्विटर)

PM Modi Visits Greece: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रीस का दौरा करेंगे. इसके लिए ग्रीस के एथेंस पहुंच चुके हैं. ग्रीस पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आज कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इस दौरान रक्षा, निवेश सहित कई मुद्दों पर बात होगी. इसके बाद पीएम मोदी कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी के इंतजार में भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में उनका इंतजार कर रहे हैं. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक भारतीय समुदाय के सदस्य ने कहा कि यहां पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय एकत्र हुआ है. व्यापार और प्रवासियों के मुद्दों पर पीएम मोदी और ग्रीस के पीएम के बीच चर्चा से दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

होटल के बाहर लगी लाइन

एथेंस होटल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने कहा, “हमें भारतीय होने पर गर्व है. हम बहुत उत्साहित हैं आपका स्वागत है, पीएम मोदी.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital