दुनिया

अमेरिका में राहुल गांधी का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘मुझे मोदी जी पसंद हैं, उनसे नफरत नहीं…’

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. वहां उन्‍होंने कई ऐसी बातें कही हैं, जिनसे आपको हैरानी होगी. मसलन, राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है- “मोदीजी मुझे पसंद हैं, मैं उनसे नफरत नहीं करता. कई मौकों पर मैं उनके साथ सहानुभूति रखता हूं.”

राहुल गांधी अमेरिका में वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुखातिब हुए. इसके बाद वे वाशिंगटन DC के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी पहुंचे और वहां छात्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वाशिंगटन DC में ही राहुल गांधी ने कहा,”भारत भाषाओं, परंपराओं, धर्मों का एक संघ है. जब भारतीय लोग अपने धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, तो वे अपने देवता के साथ विलीन हो जाते हैं. यह भारत की प्रकृति है.”

मैं PM मोदी से नफरत नहीं करता, उन्‍हें पसंद करता हूं: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी आगे बोले, “हमारे यहां भाजपा और आरएसएस की गलतफहमी यह है कि वे सोचते हैं कि भारत अलग-अलग चीजों का एक समूह है.आप आश्चर्यचकित होंगे लेकिन मुझे मोदी जी पसंद है. मैं वास्तव में मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता. वो मेरे दुश्मन नहीं हैं, हां..मैं उनके दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं उनसे नफरत भी नहीं करता. कई मौकों पर मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं.”

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, जानें दोनों में क्या बातें हुईं

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

12 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

21 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

36 minutes ago