Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Air India की फ्लाइट में सवार थे 300 यात्री, अचानक इंजन से लीक होने लगा ऑयल, स्वीडन में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

Newark US Delhi flight: DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “तेल रिसाव के बाद, इंजन को बंद कर दिया गया और बाद में फ्लाइट की सुरक्षित रूप से स्टॉकहोम में लैंड कराई गई.”

Air India FLight

एयर इंडिया (फोटो ट्विटर)

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट की स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है. यह फ्लाइट अमेरिका के नेवॉर्क से दिल्ली आ रही थी. लैंडिंग के समय फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कोई घटना न हो इसके लिए लैंडिंग से पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात कर दिया गया था. बताया जा रहा है प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “तेल रिसाव के बाद, इंजन को बंद कर दिया गया और बाद में फ्लाइट की सुरक्षित रूप से स्टॉकहोम में लैंड कराई गई. अधिकारी ने बताया कि जमीनी निरीक्षण के दौरान सेकंड इंजन (Second Engine) के ड्रेन मास्ट से तेल निकलता देखा गया था. इससे पहले सोमवार (20 फरवरी) को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते लंदन डायवर्ट कर दिया गया था. 

बोइंग- 777 विमान के एक इंजन में आई तकनीकी खराबी

जब विमान अमेरिका के स्टॉकहोम से दिल्ली आ रहा था तो बोइंग- 777 (Boeing) विमान के एक इंजन में ऑयल लीक होने का पता चला. जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया. फिलहाल विमान के इंजन के जांच की जा रही है. एयर इंडिया को फिलहाल दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजने की तैयारी की गई है.

यह भी पढ़ें-     कानपुर अग्निकांड: दीक्षित परिवार को किया गया था टॉर्चर, DM ऑफिस में उतरवाए गए थे पीड़ित के बेटे के कपड़े? Video हो रहा वायरल

इमरजेंसी की खबर सुनकर डर गए थे सभी यात्री

जब एयर इंडिया की नेवॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के क्रू मेंबर ने विमान को स्टॉकहोम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करने की घोषणा की, तो सभी यात्री इसे सुनकर थोड़ा डर गए. बता दे कि अमेरिका से भारत की लंबी उड़ानों के लिए एयर इंडिया बोइंग-777 विमानों का इस्तेमाल किया जाता है. बता कि सोमवार को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया गया था. इसके बाद एक यात्री को फ्लाइट से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital