Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Covid in China: अस्पताल भरे, कब्रिस्तान में जगह नहीं… एक दिन में 3.7 करोड़ केस! चीन में कोरोना बन रहा ‘काल’

Covid Cases In China: चीन में कोरोना तबाही मचा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी सप्ताह चीन में कोरोना का पीक आएगा, जिससे स्थिति और भी भयावह होने की आशंका है.

china-covid-wave-hospitals-overflow

कोरोना के कारण अस्पतालों में स्थिति हुई भयावह

Covid in China: चीन में कोरोना बेकाबू हो चला है. सरकार की जीरो-कोविड पॉलिसी का विरोध होने पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. स्वास्थ्य एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग की आधी से ज्यादा आबादी कोरोना से प्रभावित हुई है. अनुमान के मुताबिक, दिसंबर के पहले 20 दिनों में लगभग 248 मिलियन लोग (18% आबादी) के वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चीन में कोरोना का पीक इसी हफ्ते आएगा. लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी के मुताबिक, चीन में इस सप्ताह एक दिन में करीब 37 मिलियन (3.7 करोड़) लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं, जिसके बाद यह दुनिया में सबसे बड़ा प्रकोप हो जाएगा. चीन में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है. अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है. कई शहरों में कब्रिस्तानों तक में जगह नहीं बची है. चारों तरफ कोरोना के कारण तबाही का आलम है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus in China: 90 दिनों में चीन की आधी से अधिक आबादी होगी कोरोना पॉजिटिव, लाखों मौतें- एक्सपर्ट के दावों ने डराया

चीन में कोरोना का कहर जारी

ब्लूमबर्ग ने बताया कि यदि अनुमान सही हुए तो संक्रमण दर जनवरी 2022 के लगभग 4 मिलियन के दैनिक रिकॉर्ड को तोड़ देगी. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में अभी रोजाना 10 लाख केस आ रहे हैं और इस वायरस के संक्रमण से 5 हजार लोगों की मौतें हो रही हैं. हालांकि, सरकारी आंकड़ों में गुरुवार को सिर्फ 4 हजार केस ही बताए जा रहे हैं. चीन में कोरोना के मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं. चीन पहले भी इन आंकड़ों को छिपाता रहा है.

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के लोगों में जीरो-कोविड पॉलिसी के कारण नेचुरल इम्यूनिटी नहीं बन पाई. वहीं, इस नीति का देश भर में जमकर विरोध होने लगा और लोग हिंसक प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद दबाव में आकर सरकार ने इन नियमों में ढील बरतनी शुरू कर दी. इसके बाद से कोरोना बेकाबू हो गया है. फॉर्च्यून के मुताबिक, कि चीनी अधिकारी और कंपनियां कोविड-पॉजिटिव लोगों को अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए काम पर लौटने दे रही हैं, इसके बावजूद कि कोविड में भारी उछाल आया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital