Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sanjay Nishad: लव जिहाद के बाद होगी ‘भूमि जिहाद’ की शुरुआत! जानिए यूपी के मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान

Sanjay Nishad: संजय निषाद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘यह किला हिंदुओं और निषादों की आस्था का केंद्र है. क्या वे (मुस्लिम) अब लव जिहाद के साथ भूमि जिहाद भी करेंगे?’’

UP NEWS

मस्जिद हटा दिया जाए नहीं तो तोड़कर गंगा में फेंक देंगे- संजय निषाद

UP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी पार्टी निषाद के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने निषादराज के किले में बनी एक मस्जिद को लेकर कहा कि यह मस्जिद अवैध है. अगर इसको नहीं हटाया तो इसे गंगा नदी में फेंक देंगे. मंत्री निषाद ने साफ शब्दों को कहा कि मस्जिद हटा लो नहीं तो तोड़ देंगे हमारे लोग आक्रोश में हैं, निषादराज किला से मस्जिद हटा दिया जाए नहीं तो तोड़कर गंगा में फेंक देंगे.

बता दें कि यह मस्जिद प्रयागराज जिले के श्रृंगवेरपुर में मौजूद निषादराज के किले में बनी हुई है. इस पर निषाद समुदाय दावा करता है कि यह मस्जिद पहले यहां नहीं थी और यह अवैध है.

‘उस समय वहां कोई मस्जिद नहीं थी’

प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद सोमवार को प्रयागराज जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘‘निषाद राज के किले की खुदाई तब कराई गई थी जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘उस समय वहां कोई मस्जिद नहीं थी. इस ताल्लुक से पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट भी है. इसका मतलब है कि मस्जिद बाद में बनाई गई है और वह अवैध है.’’

यह भी पढ़ें- 2024 का ‘रण’: बीजेपी ने UP के सांसदों से मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट, बताना होगा महा जनसंपर्क अभियान में कितना किया काम, उसी के आधार पर मिलेगा टिकट

‘क्या वे अब लव जिहाद के बाद भूमि जिहाद करेंगे ?’

संजय निषाद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘यह किला हिंदुओं और निषादों की आस्था का केंद्र है. क्या वे (मुस्लिम) अब लव जिहाद के साथ भूमि जिहाद भी करेंगे?’’ मंत्री ने कहा कि निषादराज के जन्मोत्सव में लाखों लोग प्रायगराज आते हैं और इस बार भी आएंगे. निषाद समाज के लोगों ने मन बना रखा है कि अगर मस्जिद को नहीं हटाया जाता है तो वे मस्जिद को हटाकर गंगा में फेंक देंगे.”

वहीं संजय निषाद ने भीषण गर्मी और लू के बीच बलिया में बड़ी संख्या में हो रही मौतों को लेकर कहा कि यह ‘दैवीय आपदा’ है. उन्होंने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आएगी तो सरकार सभी मृतकों के परिजनों की यथासंभव मदद करेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital