Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान में कांग्रेस को फिर अशोक गहलोत को CM फेस बनाना चाहिए ? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

CM Ashok Gehlot: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि क्या प्रदेश में कांग्रेस को फिर से सीएम फेस के लिए अशोक गहलोत को ही आगे लाना चाहिए.

rajasthan Congress

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Rajasthan Election 2023: साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करने में लगी हुई हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) प्रदेश में सरकार द्वार चलाई गयी कई योजनाओं के दम पर चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस को इस बार हराने का दावा ठोक रही है. वैसे देखा जाए तो चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि फिलहाल सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच कोई टकराव नहीं दिख रहा है. आलाकमान ने दिल्ली में बैठक कर इस मुद्दे को सुलझा लिया है. ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर पाती है या नहीं.

वहीं चुनाव में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि क्या प्रदेश में कांग्रेस को फिर से सीएम फेस के लिए अशोक गहलोत को ही आगे लाना चाहिए. इस पर जनता की क्या राय है, आइए आपको बताते हैं.

सीएम गहलोत के फेस पर जनता के जवाब चौंकाया

सी वोटर की तरफ से जब ऑल इंडिया सर्वे में लोगों से सवाल किया कि क्या राजस्थान में पार्टी को अशोक गहलोत को ही सीएम फेस बनाना चाहिए ? इस सवाल के जवाब में जनता ने तकरीबन मिली जुली प्रतिक्रिया दी. इस सर्वे में कुल 4 हजार 29 लोगों से बात की गई थी, जिसमें 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अशोक गहलोत को ही फिर से सीएम फेस बनना चाहिए, वहीं 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका जवाब नहीं में दिया. बाकि 15 फीसदी लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें- पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन पर घातक हमला, मेस के सेवादार ने नुकीले हथियार से किए कई वार, हालत गंभीर

चुनाव से बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं. ऐसे में पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत के रिश्वत लेने का मामला भी सामने आ गया है. इसके बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल रखा है. वह इस मुद्दे को चुनाव में पूरी तरह से भुनाने की कोशिश में हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए अपनी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital