Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध, देखकर हैरान हुए लोग

Rare Vulture Viral Video: यूपी के कानपुर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का एक सफेद गिद्ध मिला है. इस पांच-पांच फीट लंबे पंखों वाले इस विशालकाय पक्षी को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई.

himalayan-griffon-vulture

Vulture in Kanpur: आज हमारे देश में गिद्धों की अधिकांश प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं, ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में विलुप्त हो चुका गिद्ध पाया गया है, इस गिद्ध को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध है, जो कानपुर के कर्नलगंज के ईदगाह कब्रिस्तान में देखा गया है, जो करीब एक हफ्ते से इलाके में रह रहा है. इस विशालकाय पक्षी की पांच-पांच फीट लंबे पंख है. इसे  देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची.

वन विभाग की टीम ने इस गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है. इस गिद्ध को कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया जाएगा. इसके साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी दुर्लभ प्रजाति का यह गिद्ध आखिरकहां से आया था.वहीं अब उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसका विडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें गिद्ध के बड़े-बड़े पंख उसकी खूबसूरती को बयां कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते है कि गिद्ध के पंख काफी बड़े हैं और एक शख्स ने इसे पकड़ा हुआ है. इस दुर्लभ गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक यह एक हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है, जो ज्यादातर तिब्बती पठार के हिमालय में ही देखा जाता है. भारत में गिद्धों की नौ में से चार प्रजातियां संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा गया हैं. गिद्धों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) की अनुसूची-I में भी रखा गया है, जो देश में वन्यजीवों के लिए सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी में आता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital