Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: उत्तर भारत में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं बढ़ायेंगी ठंड, बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी

Weather Update: उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,  हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है. पर्वतीय राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है.

weather update (19)

बदलते मौसम ने फिर बढ़ाई ठंड (फोटो ANI)

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम ने अपना रूख बदल लिया है. राजधानी और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है. दिल्ली में आज (बुधवार को ) पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है.

वहीं एनसीआर में भी मौसम बदलता हुआ दिखा रहा है गुड़गांव में दिन के समय तेज धूप से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं रात के समय में तेज हवाओं और हल्की बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है. इसके साथ नोएडा में भी मौसम का यही हाल है सुबह के समय से ही बादल छाए हुए हैं. आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार एक सप्ताह तक शहर में बारिश और बादलों के बीच धूप नसीब नहीं होगी.

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,  हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है. पर्वतीय राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. उत्तराखंड, हिमाचल सहित लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में बर्फबारी देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें-    IND VS NZ 3rd ODI: भारत ने किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

उत्तराखंड में मौसम बढ़ाएगा मुसीबत

मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते देहरादून , उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है. जबकि टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार है ऐसे में मैदानी इलाकों में शीतलहर होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक सतर्क होने को कहा गया है क्योंकि पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज सुबह बर्फबारी देखने को मिली है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital