Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Suicide Case: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से लगाई छलांग, गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही पुलिस

खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है

Edited by Nitish Pandey

Suicide Case: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी महिला मित्र के साथ रहने आये 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शुक्रवार देर रात 20वी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. उसकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. इस मामले में मृतक के महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है.

वीवान कंपनी बेंगलुरु में था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नमन मदान पुत्र अनिल मदान निवासी सेक्टर-15 सोनीपत, वीवान कंपनी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. सोसायटी में किराए पर फ्लैट लिया था और अपनी महिला मित्र के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ओ टावर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में रुकने के लिए आए थे और शुक्रवार की रात को नमन मदान ने उस कमरे की 20वी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़े:- PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ग्लोबल लीडर्स की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति समेत 22 देशों के दिग्गज नेता उनसे पीछे

खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है. पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि महिला मित्र भी सोनीपत की रहने वाली है. दोनो बैचमेट हैं. नमन मदान के परिवार वालों को सूचित कर दिया है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है.

नोएडा में बढ़ रहे हैं आत्महत्या के मामले

बीते कुछ हफ्तों की बात करें तो करीब नोएडा में ही 10 लोगों ने अलग-अलग तरीकों से खुदकुशी की है. जिसमें छात्र नौकरी पेशा लोग और महिलाएं शामिल हैं.

-17 जनवरी को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के आगे कूदकर छात्र ने जान दे दी.

-18 जनवरी को सेक्टर 62 में रहने वाली महिला ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

-18 जनवरी को ही एक्सप्रेस वे स्थित सोसायटी में रहने वाले दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी.

-19 जनवरी को पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital