Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tunisha Sharma को ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस, रातोंरात शो से निकाले जाने पर बटोरी थीं सुर्खियां

Tunisha Sharma: तुनिषा शर्मा की मौत के बाद अब ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मेकर्स को एक्ट्रेस का रिप्लेसमेंट मिल गया है. मनुल अगली मरियम बनने वाली हैं.

Tunisha Sharma

तुनिषा की मौत के बाद अब मनुल बनेंगी अगली मरियम (फोटो)

Tunisha Sharma:  एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन को करीब दो महीने हो गए हैं. एक्ट्रेस टीवी सीरियल में’अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में मरियम का रोल करती थी. इसी किरदार ने उन्हें लोगों के बीच पॉपुलर बनाया. उनके निधन के बाद फैंस नई ‘मरियम’ का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मनुल चूडासमा शो की नई मरियम बनने जा रही हैं. मेल लीड शीजान एम खान की जगह अभिषेक निगम ने ले ली है. यह शो कॉन्टिलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है.

तुनिषा शर्मा ने शीजान एम खान के साथ लड़ाई के बाद अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. शीजान अभी भी न्यायिक हिरासत में है. शुरुआत में, निर्माताओं ने कहा था कि वे तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि के रूप में मरियम के कैरेक्टर को खत्म करेंगे. लेकिन शो का बच्चों के बीच बहुत बड़ा फैन बेस है, इसलिए इस कैरेक्टर के लिए रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा जाने लगा.

कुछ दिनों बाद शो से निकाला

मनुल चूडासमा अलग-अलग चैनलों में चार से पांच शो किए हैं. उनका आखिरी प्रोजेक्ट ‘बृज के गोपाल’ शो था. यह दंगल टीवी पर आया था. मनुल ने  ‘एक थी रानी, एक था रावण’ शो से एक्टिंग डेब्यू किया था.हालांकि, कुछ दिन बाद ही वो रातोंरात शो बाहर हो गई थीं. एक्ट्रेस को लेकर कहा गया कि मेकर्स स्टोरी को नए एंगल से दिखाना चाहते हैं. नए किरदार के हिसाब से मनुल ग्‍लैमरस और सेंसुअस नहीं हैं. ‘एक थी रानी, एक था रावण’ के अलावा एक्ट्रेस ‘बृज के गोपाल’और ‘तेनाली रामा’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. ‘बृज के गोपाल’ शो में एक्ट्रेस ने राधा के किरदार में सबका मन मोह लिया था. हालांकि, कम टीआरपी की वजह से एक साल बाद शो ऑफ एयर हो गया.

ये भी पढ़ें-दृश्यम 2′ डायरेक्टर Abhishek ने Shivaleeka से रचाई शादी, शादी का वीडियो आया सामने, किसी सपने से कम नहीं है कपल की वेडिंग

 मनुल ने क्या कहा

मनुल चूडासमा का कहना है कि तुनिषा शर्मा की जगह लेना सही बात नहीं होगा. उन्होंने कहा है कि वे कैरेक्टर के लिए एक नया नजरिया लाएंगी. और वह कभी भी मरियम के रूप में तुनिषा शर्मा की जगह नहीं ले सकती. मनुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फैंस उन्हें उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने तुनिषा शर्मा को दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital