Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उपेंद्र कुशवाहा पर कोई भरोसा नहीं करेगा, हमने कब कहा तेजस्वी 2025 में CM उम्मीदवार होंगे- भड़के ललन सिंह

Lalan Singh: ललन सिंह ने कहा कि पहली बार विधायक बने तो उन्हें नीतीश कुमार ने विरोधी दल का नेता बनाया था. जब वे आए तो नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा. तीन महीने में ही दल विरोधी काम किया और चले गए. 

bihar news

ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

Lalan Singh on JDU: जेडीयू में लंबे समय से चला रहा उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सियासी खींचतान खत्म हो गयी है. वह पिछले काफी समय से सीएम नीतीश और उनकी पार्टी जेडीयू पर निशाना साध रहे थे दोनों के बीच में घमासान मचा हुआ था. इस बीच उन्होंने पार्टी से औपचारिक तौर पर अलग होने और नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी गई.

उन्होंने आज (सोमवार) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की है तो वहीं जेडीयू ने उनके अलग होने पर बौखलाते हुए जमकर निशाना साधा है. पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है.

‘नीतीश कुमार ने ही राज्यसभा भेजा था’

ललन सिंह ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि “हम दो दिन से सुन रहे थे कि वह मीटिंग कर रहे हैं और जेडीयू के कार्यकर्ता उसमें शामिल होंगे. उनका छोटा सा कुनबा चलता रहा है. वे सभी लोग थे, जो कल भी थे और आज भी थे. वहीं ललन सिंह ने कुशवाहा की नई पार्टी को लेकर कहा कि हम लोगों की उनके साथ शुभकामनाएं हैं”. उन्होंने आगे कहा कि पहली बार विधायक बने तो उन्हें नीतीश कुमार ने विरोधी दल का नेता बनाया था. जब वे आए तो नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा. तीन महीने में ही दल विरोधी काम किया और चले गए.

यह भी पढ़ें-   iPhone के लिए नहीं थे पैसे, ऑनलाइन मंगवाया और डिलीवरी बॉय को उतार दिया मौत के घाट, 3 दिन तक घर में रखी लाश

जेडीयू का कोई नेता नहीं चाहता था, वह पार्टी में आएं

आगे उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि “फिर वो (उपेंद्र कुशवाहा) पार्टी में आना चाहते थे. जेडीयू का कोई नेता नहीं चाहता था कि वे पार्टी में आएं, लेकिन उसके बाद भी नीतीश कुमार ने पार्टी में शामिल कराया. उपेंद्र कुशवाहा पर कोई भरोसा नहीं करेगा. जहां जा रहे हैं कुछ दिन के बाद देखिएगा क्या होगा”.

‘दिसंबर से ही इस काम में लग गए थे’

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाह दिसंबर से ही इस काम में लग गए थे. वे रोज दिल्ली जा रहे थे. हर बात की हम लोगों को जानकारी थी. कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना था. जेडीयू के 72 लाख सदस्य बनाए गए. कितने सदस्य उन्होंने बनाए? जब वे दिल्ली और पटना की यात्रा कर रहे थे तो उनके कुनबे के लोग हम लोगों के साथ मिलते रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू का अस्तित्व है और जेडीयू का विलय किसी से नहीं होगा. ललन सिंह ने कहा कि हमने कब कहा कि तेजस्वी यादव 2025 में सीएम के उम्मीदवार होंगे? 2025 में सीएम कौन होगा यह उस समय तय होगा. फिलहाल सीएम नीतीश कुमार हैं. अभी उससे पहले 2024 का चुनाव है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital