Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री ने छोड़ दी इंडस्ट्री, आलीशान महल में जीती है लैविश लाइफ

सलमान खान की हीरोइन रही भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में धूम मचा दी थी. साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, जिन्होंने सलमान खान के साथ 1989 की ब्लॉकबस्टर मैंने प्यार किया से अपनी शुरुआत की, अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. रोमांटिक क्लासिक में अपने किरदार सुमन के लिए समीक्षकों द्वारा सराही गई अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने सात बार फिल्म को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहती थीं. हालांकि, फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या उनके इस फिल्म को करने के लिए अड़े थे, इसलिए आठवीं बार पूछने पर उन्होंने हां कर दी.

अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से लेकर सलमान के साथ काम करने तक कई विषयों पर खुलकर बात की. यह पूछे जाने पर कि वह  मैंने प्यार किया की सुमन कैसे बनीं, भाग्यश्री ने याद किया कि वह अपनी उच्च शिक्षा विदेश से पूरी करना चाहती थी जबकि उनके पिता चाहते थे कि वह इसे भारत में ही करें, इसलिए जब यह फिल्म उनके पास आई तो उनके बीच बहस हो रही थी.

फिल्म में सलमान खान के साथ रोमांस करने वाली शर्मीली सुमन का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था. भाग्यश्री इस फिल्म के साथ ही फेमस हो गईं थीं. हालांकि भाग्यश्री की स्टार्डम का जलवा ज्यादा समय तक चल पाया. इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने लीड रोल में कुल 6 फिल्में में रोल प्ले किया हैं. जिनमें 2 हिंदी, 2 बांग्लदेशी और 2 तेलुगु फिल्में हैं. इन फिल्मों के बाद भाग्यश्री ने साल 1990 में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी के साथ शादी की थी. शादी के बाद भाग्यश्री ने अपना पूरा ध्यान परिवार पर लगा लिया. भाग्यश्री के 2 बच्चे, 1 बेटा और 1 बेटी भी है. भाग्यश्री ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपने परिवार के साथ ही समय बिताने लगीं.

आलीशान महल में जीती है लैविश लाइफ

भाग्यश्री राजकुमारी की तरह पलीं हैं उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के महाराज थे.  भाग्यश्री तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं उनका बचपन बिल्कुल राजकुमारी की तरह बीता है. बचपन से ही वह रॉयल फैमिली के तौर तरीकों से जी हैं. भाग्यश्री ने अपनी रॉयल लाइफ पर खुद बताया है. अपने बचपन के अनुभवों को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने ऑडनारी को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैं कंजर्वेटिव शाही परिवार से आती हूं. तीन बहनों में मैं सबसे बड़ी हूं. हमारे परिवार में लड़कियों से एक निश्चित उम्र में शादी और बच्चों की उम्मीद की जाती है. लेकिन मैं खुशकिस्मत रही कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी और एक्टिंग करने का भी मौका मिला.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital