ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हो सकती है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार के पांचों लोगों की मौत किस वजह से हुई. चाय और मैगी खाने के बाद ही उनकी मौत हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है.
ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला श्रीगोपाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत। पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में हुई मौत। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
@noidapolice
@Uppolice https://t.co/KgQxolHHiy— Roopendar Singh #NBT (@rupendraNBT) October 17, 2026
माता-पिता और तीन बच्चों की मौत
इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई. मृतकों में माता-पिता के साथ उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं. एक साथ परिवार के सभी सदस्यों की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार के सदस्यों की तबीयत कब बिगड़ी और मौत से पहले वो क्या कर रहे थे.
फूड पॉइजनिंग की आशंका
बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी और मैगी खाई थी. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी खाद्य पदार्थ की वजह से उनकी जान गई. हालांकि अभी इसे मौत की वजह मानना जल्दबाजी होगी. फूड पॉइजनिंग की आशंका की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





