Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Electricity: बिजली उपभोक्ताओं को लगा करारा झटका, 24 फीसदी की दरों के साथ फिक्स्ड चार्ज भी दोगुना, जानिए कितना करना होगा भुगतान

Bihar Electricity: बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी. इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने के लिए कहा था.

Bijli

बिजली उपभोक्ताओं को करारा झटका (फोटो प्रतीकात्मक)

Bihar Electricity rate increased: बिहार में लोगों को बिजली का करारा झटका लगा है. अब बिजली उपभोक्ताओं को प्रदेश में बिजली के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. राज्य में अब बिजली महंगी होने जा रही है. दरअसल विद्युत विनियामक आयोग (Regulatary Commission) ने बिजली दरों में इजाफा करने की घोषणा की है. पटना में आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने बताया कि “प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी बिल के फिक्सड चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है. फिक्सड चार्ज में दो गुने से अधिक बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा बिजली दरों के स्लैब को तीन से कम कर अब दो कर दिया गया है.”

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. हालांकि बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी. बता दें कि अब सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर प्रति यूनिट बिजली दर तय की जाएगी.

बिजली कंपनियों ने क्या की थी मांग ?

बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दर में बढ़ोतरी की मांग की थी. इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने की भी मांग की. बिजली कंपनियों के मुताबिक, बिजली आपूर्ति खर्च में ज्यादा वृद्धि हो रही है. हालांकि रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली कंपनियों 40 प्रतिशत की मांग को नहीं माना है. लेकिन बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने की घोषणा कर दी है. आयोग के इस फैसले के अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जेब करीब सबा गुना तक ढीली करनी होगी.

यह भी पढ़ें-  राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, लोकसभा की सदस्यता और चुनाव लड़ने पर गहराया संकट, जानिए

बिहार में अभी क्या हैं बिजली के दाम ?

बिजली उपभोक्ताओं को अभी तक 50 बिजली यूनिट तक के लिए केवल 6.10 रुपये प्रति यूनिट देना होता है. वहीं इससे ज्यादा खर्च होने पर 6.40 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है.

अब क्या होंगे रेट ?

वहीं बिहार में अब 1 से लेकर 100 यूनिट हैं तो उपभोक्ता को प्रति यूनिट 7.57 रुपये देने पड़ेंगे. वहीं 100 ऊपर यूनिट होने पर प्रति यूनिट 9.10 रुपये प्रति यूनिट देने पड़ेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital