Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह, पुलिस की इजाजत के बिना हजारों कार्यकर्ता पहुंचे राजघाट, प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

Delhi: राजघाट पर आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे भी शामिल हुए. इसके अलावा जगदीश टाइटलर भी राजघाट पहुंच चुके हैं.

Priyanka Gandhiii (1)

राजघाट पहुंची प्रियंका गांधी

Congress Satyagrah: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदी छिनने के मामले को कांग्रेस काफी गंभीरता से ले रही है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में हल्ला बोल रखा है. राजधानी दिल्ली के अलावा कई जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी इसका बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. इसके लिए कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट समेत देशभर में सत्याग्रह करने का ऐलान किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को राजघाट पर सत्याग्रह करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

लेकिन इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजघाट पर पहुंचे हुए हैं. साथ ही सत्याग्रह का मंच भी तैयार है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों और उनके जिलों में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने सत्याग्रह आंदोलन करेगी. वहीं कांग्रेस सोमवार से देशव्यापी आंदोलन की योजना बना रही है.

आसपास के इलाकों में 144 धारा लागू

इसी कड़ी में राजघाट पर आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे भी शामिल हुए. इसके अलावा जगदीश टाइटलर भी राजघाट पहुंच चुके हैं. पुलिस ने यातायात प्रबंधन का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी को राजघाट पर सत्याग्रह करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. साथ ही आसपास के इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें-  Rahul Gandhi: सांसदी छिनने के बाद राहुल गांधी ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा- ‘Dis’Qualified MP’

लोकतंत्र के लिए लड़ाई जारी रखूंगा

वहीं मानहानि के मामले में सजा पाए और सदस्यता खो चुके कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा और अडानी मामले में लगातार सरकार से सवाल करता रहूंगा. भले ही मुझे जेल भेज दिया जाए. राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी समूह के बीच संबंधों के बारे में सवाल पूछने से डरते नहीं हैं. आगे उन्होंने कहा कि मेरी आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के बीच संबंध कोई नई बात नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital