Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ज्योतिष महाकुंभ 2023 में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को ‘पत्रकार रत्न अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

Delhi Vidhan Sabha: ज्यातिष महाकुंभ 2023 के इस खास कार्यक्रम में उपेंद्र राय मुख्य अतिथि हैं. ज्योतिष महाकुंभ 2023 में देश के जाने-माने ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर शामिल हो रहे हैं.

upendra sir

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

Delhi: दिल्ली विधानसभा में शनिवार को ज्योतिष महाकुंभ 2023 का आयोजन किया गया. ज्योतिष अखिल भारतीय महासंघ के तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया. इस दौरान उन्हें पत्रकारिता जीवन में नए आयाम स्थापित करने के लिए ‘पत्रकार रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को ‘पत्रकार रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने अपने संबोधन की शुरुआत मंच पर मौजूद सभी विशिष्ट का आभार जताने से की. उन्होंने कहा, “मैं पेशे से पत्रकार हूं लेकिन ज्योतिष मेरा भी प्रिय विषय है. करीब 50 साल पहले, ज्योतिष हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक तिरस्कृत विषय था, जिसको कहीं पिछे के दरवाजे में डालकर बंद कर दिया गया था. लेकिन 50 साल में ज्योतिष ने उन सारे दरवाजों को तोड़ते हुए अपनी जगह बनाई है और फिर से एक बार स्थापित हुआ है, जिसके बाद तमाम विश्वविद्यालयों को मजबूर होकर ज्योतिष को एक विषय के रूप में स्वीकार करना पड़ा.”

ज्योतिष और ग्रहों के प्रभाव को समझने के लिए संवेदनशील होना जरूरी

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “50 साल पहले हुए एक रिसर्च के आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में करीब 78 फीसदी लोग ज्योतिष के ऊपर भरोसा करते थे लेकिन वे आम जन विद्वान नहीं थे.” उन्होंने आगे कहा, “हिंदुस्तान में जो गणित का आविष्कार हुआ, 1 से लेकर 9 तक की जो संख्या बनी, वह ज्योतिष की गणना के लिए ही अविष्कृत की गई. 1 से लेकर 9 तक की संख्या पूरे विश्व को भारत द्वारा ही दी गई संख्या है.” इस दौरान उपेंद्र राय ने कहा कि ज्योतिष और ग्रहों के प्रभाव को समझने के लिए ये बेहद जरूरी है कि हम थोड़ा संवेदनशील हों.

ज्योतिष महाकुंभ 2023 में देश के जाने-माने ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर शामिल हो रहे हैं. भारत एक्सप्रेस इस समारोह में मीडिया पार्टनर है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-माना नाम हैं. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल ने लॉन्चिंग के बाद से ही खबरों की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखा जाए. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital