Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

New Parliament Building: नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है.

New-Parliament-Building

नया संसद भवन

देश को नए संसद भवन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.

समारोह की शुरुआत पूजा से हुई.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया. वहीं आज आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को देखते हुए दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. अगर कोई शरारती तत्व पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

नए संसद भवन का उद्घाटन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम मोदी नए संसद भवन में आयोजित हो रहे ‘सर्व-धर्म’ प्रार्थना समारोह में शामिल हुए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें- चीन और अन्य विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर रक्षा अभ्यास में भाग लिया

देश के लिए गौरव

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद भवन को लेकर कहा है कि आज देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आज़ादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है.

नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं. यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital