Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


नासिक में आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. आयकर विभाग किसी भी विसंगति या छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने के लिए सुराना ज्वैलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है.

आयोजन में सेलिब्रिटी शेफ बिहार के लुप्त हो चुके व्यंजनों, इनके लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा नहीं होने के कारणों और एक आदर्श बिहारी थाली के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन के दल हिंदुओं की धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं को धमकी दे रहे हैं, दूसरी तरफ पिछड़ी जाति के लोगों के अधिकारों का जबरन बंदर-बांट करने का काम कर रहे हैं.

आम लोगों के साथ तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी शनिवार को वोट डाला. हम तस्वीरों के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि राजनेताओं ने किस तरह से मतदान किया.

चुनाव आयोग का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा. कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली. यहां छठे फेज में 79 उम्मीदवार मैदान में हैं.

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा.

केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, गौतम गंभीर, मनोहर लाल खट्टर जैसे दिग्गजों ने आज अपने-अपने इलाके में मतदान किया.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से आज वोट डालने की अपील की. उन्‍होंने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद से मुक्त सरकार बनाने का आग्रह किया.

लोकसभा चुनाव में आज 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं.

आज उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर आग लगी. बहराइच के टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से कोहराम मच गया. कानपुर का भी एक गोदाम जल गया. लाखों रुपये का नुकसान हो गया.