Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल किए जाने के मुद्दे पर दिए गए विभाजित फैसले के खिलाफ क्यूरेटिव पिटीशन दायर की गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. याचिका में बिना अन्य आयुक्तों की सहमति के फैसले लेने का आरोप लगाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा छात्रों की प्रतिक्रियाएं शामिल की गईं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता नचिकेता गोयल पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया.

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ के समक्ष अर्जी दाखिल की है. 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने महिलाओं के शून्य प्रतिनिधित्व और नियमों के उल्लंघन के चलते परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने कहा कि मूल अपराध में समझौते से PMLA कार्रवाई खत्म नहीं होती.

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर कड़ा रुख अपनाया है. 12 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई गई है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इस मामले में जल्द नया केस दर्ज करेगी. वह 1 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने जाजमऊ आगजनी मामले में दोषसिद्धि को चुनौती दी है.