गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को 14 मई 2025 से राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति विधि और न्याय मंत्रालय की अधिसूचना के माध्यम से की गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट खाने के बिल पर सेवा शुल्क वसूली के खिलाफ याचिका पर 23 मई को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट 23 मई को सेवा शुल्क (सर्विस टैक्स) वसूली के खिलाफ रेस्तरां और होटलों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने ग्राहकों से जबरन सेवा शुल्क वसूली पर रोक लगाई थी.
सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने हाईकोर्ट का किया रुख, फोन को लेकर की ये खास अपील
हिज्ब-उल-मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने टेलीफोन सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सराय काले खां में तहबाजारी हटाने पर रोक से किया इनकार, कहा- RRTS जनहित परियोजना है
दिल्ली हाईकोर्ट ने आरआरटीएस परियोजना के तहत सराय काले खां में तहबाजारी हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि यह एक जनहित बुनियादी ढांचा परियोजना है और अस्थायी ढांचे विकास में बाधा नहीं बन सकते.
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या मामले में 6 आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी किया, पढ़ें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हत्या मामले में छह आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी कर दिया. ज्यादातर गवाह अपने बयानों से मुकर गए, जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया.
छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने 3 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने छह साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को तीन साल की कठोर सजा सुनाई. कोर्ट ने समाज में सख्त संदेश देने की जरूरत पर जोर दिया और पीड़िता को तीन लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.
MCOCA Case: AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर 15 मई को होगी सुनवाई
MCOCA Case: मकोका के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 15 मई को सुनवाई करेगा. चार्जशीट दाखिल होने के बाद हाई कोर्ट से याचिका वापस ली गई थी.
26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 6 जून तक न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा गया
26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट ने 6 जून तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा. NIA ने पूछताछ पूरी की, हैंडराइटिंग नमूने लिए. परिवार से फोन बातचीत की अर्जी खारिज.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से न हटाएं, मनोबल बनाए रखें
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, शॉर्ट सर्विस कमीशन की महिला सैन्य अधिकारियों को सेवा से मुक्त न करें. उनकी याचिकाओं पर अगस्त में सुनवाई होगी. कोर्ट बोला, उनका मनोबल न गिराएं.
दिल्ली हाई कोर्ट से बाबा रामदेव को राहत, हमदर्द रूह आफजा केस बंद
दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ हमदर्द द्वारा दायर मुकदमा बंद कर दिया है. कोर्ट रामदेव के हलफनामे और भविष्य में गलती न दोहराने के आश्वासन से संतुष्ट हुआ.







