Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ईरान ने रास्ते बंद होने और बिना इजाजत आवाजाही पर रोक का दावा किया, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जुलाई से महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ने की उम्मीद है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक डीए 60% से बढ़कर 63% हो सकता है, जिससे सैलरी में इजाफा होगा.

राजस्थान पुलिस ने कांवड़ यात्रा-2026 के लिए सख्त SOP जारी की है. हथियार, नशा, तेज डीजे और बिना अनुमति वाहनों पर रोक रहेगी. कांवड़ियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है.

भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक 'लाइव हार्ट' का सफल ट्रांसपोर्ट किया. ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अंग को समय पर यू.एन. मेहता अस्पताल पहुंचाया गया.

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बर्धमान से संदिग्ध हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह शुभेंदु अधिकारी पर हमले की साजिश और रेकी कर रहा था. उसके आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने की जांच जारी है.

राजस्थान हाईकोर्ट के सभी 39 जज जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान 25 विशेष पीठों के जरिए सुनवाई करेंगे. जोधपुर पीठ के मामले वीसी से सुने जाएंगे.

सड़क परिवहन मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में खराब सड़कों और इंजीनियरिंग की कमियों से रोजाना 80 लोग मर रहे हैं. हादसों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे निपटने के लिए सरकार ब्लैक कॉरिडोर सुधार अभियान चला रही है.

बिजनौर के 14 साल पुराने प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 7 दोषियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है. अकेली बची बहन प्राची अग्रवाल की लंबी कानूनी जंग के बाद यह न्याय मिला.

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 13.11 लाख करोड़ रुपये और निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. देश में 99.2% मोबाइल अब लोकल बन रहे हैं और यह क्षेत्र 25 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है.

AIIMS ने NORCET-11 परीक्षा के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा 12 सितंबर को होगी.

Latest