बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
By Shubhra Rai
देश का दूसरा एप्पल स्टोर (फोटो- सोशल मीडिया)
Apple Store Saket: दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश की राजधानी दिल्ली में पहला स्टोर बृहस्पतिवार से खुल गया. इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया. दिल्ली में एप्पल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुला है.
‘एप्पल साकेत’ नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है. हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से छोटा है. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में एप्पल का स्टोर मंगलवार को खुला था. सूत्रों ने बताया कि एप्पल साकेत स्टोर आकार में मुंबई के स्टोर का आधा है.
साकेत स्टोर में कंपनी की रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य हैं जो देश के 18 राज्यों से हैं और अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं. कुक ने अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है. आईफोन विनिर्माता कंपनी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में निवेश करने की इच्छुक है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की है.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि कुक ने भारत में कलपुर्जे की आपूर्ति के लिए अपने आधार का विस्तार करने में सरकार से समर्थन देने का अनुरोध किया है.
Apple मुंबई की स्टोर की तुलना में साकेत का स्टोर काफी छोटा है, ये लगभग 8,417.83 स्क्वायर फीट है, जबकि मुंबई वाला स्टोर 20 हजार स्क्वायर फीट का है. इसका किराया भी लगभग समान ही है. CRE Matrix की ओर से शेयर कि गई जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने साकेत स्टोर के लिए 40 लाख हर महीने किराया देगा. जबकि एप्पल को अपने मुबई स्टोर के लिए 42 लाख रुपये किराया देना होगा.
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…