Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Apple Store Saket: दिल्ली में खुला देश का दूसरा एप्पल स्टोर, सीईओ कुक ने ग्राहकों का किया स्वागत

Apple मुंबई की स्टोर की तुलना में साकेत का स्टोर काफी छोटा है, ये लगभग 8,417.83 स्क्वायर फीट है, जबकि मुंबई वाला 20 हजार स्क्वायर फीट का है. 

Apple Store in Delhi

देश का दूसरा एप्पल स्टोर (फोटो- सोशल मीडिया)

Apple Store Saket: दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश की राजधानी दिल्ली में पहला स्टोर बृहस्पतिवार से खुल गया. इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया. दिल्ली में एप्पल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुला है.

‘एप्पल साकेत’

‘एप्पल साकेत’ नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है. हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से छोटा है. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में एप्पल का स्टोर मंगलवार को खुला था. सूत्रों ने बताया कि एप्पल साकेत स्टोर आकार में मुंबई के स्टोर का आधा है.

रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य

साकेत स्टोर में कंपनी की रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य हैं जो देश के 18 राज्यों से हैं और अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं. कुक ने अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है. आईफोन विनिर्माता कंपनी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में निवेश करने की इच्छुक है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की है.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कुक ने भारत में कलपुर्जे की आपूर्ति के लिए अपने आधार का विस्तार करने में सरकार से समर्थन देने का अनुरोध किया है.

लगभग 8,417.83 स्क्वायर फीट

Apple मुंबई की स्टोर की तुलना में साकेत का स्टोर काफी छोटा है, ये लगभग 8,417.83 स्क्वायर फीट है, जबकि मुंबई वाला स्टोर 20 हजार स्क्वायर फीट का है. इसका किराया भी लगभग समान ही है. CRE Matrix की ओर से शेयर कि गई जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने साकेत स्टोर के लिए 40 लाख हर महीने किराया देगा. जबकि एप्पल को अपने मुबई स्टोर के लिए 42 लाख रुपये किराया देना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital