Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

100 बार गोदा और फिर जला दिया चेहरा! मुजफ्फरपुर में बोरे में बंद मिली लापता महिला की लाश

Muzaffarpur Murder Case: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में एक महिला की लाश बोरे में बंद मिली. महिला का चेहरा जला हुआ था और शरीर पर 100 से ज्यादा जख्म के निशान मिले. यह महिला 22 जनवरी से ही गायब थी.

Muzaffarpur Murder Case

Muzaffarpur Murder Case: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में एक महिला की लाश बोरे में बंद मिली. महिला का चेहरा जला हुआ था और शरीर पर 100 से ज्यादा जख्म के निशान मिले. यह महिला 22 जनवरी से ही गायब थी. लापता होने से पहले महिला ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि ससुराल के लोग उसकी हत्या करने वाले हैं. मुझे बचा लो.

मृतका की पहचान 27 साल के फूलो देवी के रूप में हुई है. वो रून्नीसैदपुर की रहने वाली थी. महिला का ससुराल मुजफ्फरपुर के बालूघाट के पास है.

परिजनों के मुताबिक महिला के फोन के बाद उसकी मां ने पुलिस में पहले गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 25 जनवरी को लापता का केस दर्ज किया गया.

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

मृतका के भाई के मुताबिक जब वो पुलिस से पूछे तो बोला गया कि तलाश जारी है. शुक्रवार को कॉल आता है कि एक महिला की लाश बरामद हुई है. आकर पहचान कर लो. जब हम मौके पर पहुंचे तो वो लाश मेरी बहन की थी.

मृतका फूलो देवी की शादी 2013 में बालूघाट निवासी जयनारायण साह के बेटे संतोष से हुई थी. शादी के डेढ़ साल बाद बेटी का जन्म हुआ, लेकिन वो बची नहीं. उसके बाद दूसरी बेटी हुई वो भी नहीं बची. इसके बाद तीसरी बेटी का जन्म हुआ.

बेटा नहीं था इसलिए करते थे मारपीट

मृतका के पिता के मुताबिक फूलो देवी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसे बेटा नहीं था. इसको लेकर बेटी के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे.

ये भी पढ़ें- ‘गरीबों का विकास ही हमारा संकल्प’, प्रयागराज पहुंचे MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से लिया आशीर्वाद

पिता के मुताबिक बहनोई अक्सर शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था. पिछले साल भी बहनोई ने बेटी को जहर खिला दिया था. हालांकि उस दौरान डॉक्टरों ने उसे बचा लिया था. अंत में उन्होंने मेरी बेटी को मार ही दिया.

वारदात के बाद मृतका के पति के साथ ससुराल के अन्य लोग फरार हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तफ्तीश में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital