राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम ‘किंगपिन’, फिर सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी की बहन को क्यों किया जा रहा ट्रोल
सृष्टि रघुवंशी ने भाई की लाश मिलने के कुछ दिनों के बाद ही कई रील्स शेयर किये. जिसमें कई प्रमोशनल कंटेंट भी थे. एक वीडियो में वह इंदौर के एक मसाज पार्लर का प्रमोशन करते भी नजर आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने सृष्टि को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पिछले 24 घंटों में सृष्टि ने भाई से जुड़े हुए 9 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं.
फरेबी राज का मासूम चेहरा देखकर आपको नहीं होगा यकीन, सच जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, देखें वीडियो
राजा रघुवंशी की हत्या की ये खौफनाक कहानी जिसने सुनी वो सन्न रह गया क्योंकि कोई कैसे सोच सकता है कि कोई नई नवेली दुल्हन हनीमून पर अपना ही सुहाग उजाड़ लेगी .
राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया था ‘ऑपरेशन हनीमून’
मेघालय पुलिस ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था इसलिए हमने इसे एक ऑपरेशन की तरह ट्रीट किया, जिसका नाम 'ऑपरेशन हनीमून' दिया गया. इस मामले में संलिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है.
गुजरात हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी, पुलिस चला रही तलाशी अभियान
गुजरात हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है. पुलिस बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ पूरे परिसर में तलाशी अभियान चला रही है.
राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी कहानी जानिए, कैसे बॉयफ्रेंड के लिए सोनम ने रची पति की हत्या की साजिश, राजा मर्डर केस में हुए कई खुलासे
हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर पत्नी सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराई. 17 दिन बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी. पुलिस ने सोनम के अलावा 3 हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
बजरंग दल से जुड़े सुहास शेट्टी की हत्या की जांच NIA को सौंपी गई, गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया मामला
सुहास शेट्टी की हत्या की जांच एनआईए को सौंपी गई. गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपी.
सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस ने सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की. 36 बंगाली मूल के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है.
प्रयागराज में लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, तीन साल में 15 शादियां और 6 निकाह, विदाई के नाम पर करती थी लाखों की ठगी
शादी के नाम पर लूटकर फरार हो जाने वाली लूटेरी दुल्हन को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुल्हन ने 3 साल में 20 से ज्यादा शादी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
रांची में चोरों ने लिखवाई एफआईआर, कहा- चोरी करने गए थे तो गांव वालों ने मिलकर पिटाई कर दी
रांची में चोरों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि वे चोरी करने गए थे, लेकिन गांववालों ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीटा.
क्या मेघालय पुलिस सबूत मिटाने की कर रही कोशिश? सोनम रघुवंशी के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप
देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “एक्टिवा स्कूटी में सोनम का रेनकोट, राजा की टी-शर्ट, और मोबाइल था, जो सीसीटीवी में दिखा. फिर ये सामान शव के पास कैसे पहुंचा?







