चुनाव

‘पहले मतदान फिर जलपान’, CM योगी की आमजन से अपील- रामराज्य की संकल्पना को साकार करने के लिए वोट जरूर दें

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की. सीएम योगी ने आमजन के लिए कहा कि आपका अमूल्य वोट आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा.

बता दें कि सातवां चरण उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम है. इस चरण में वाराणसी से पीएम मोदी खुद चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि गोरखपुर में भी मतदान होना है, जो सीएम योगी का अपना क्षेत्र है.

वोट आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार

सीएम योगी ने कहा, “शनिवार को लोकसभा चुनाव का सातवां चरण है. सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत’ के निर्माण और ‘रामराज्य’ की संकल्पना को साकार करने के मकसद से मतदान जरूर करें. आपका एक वोट आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा. इसलिए, पहले मतदान, फिर जलपान.”

देश भर में 1 जून को 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

शनिवार यानी एक जून को देश भर में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही दुद्धी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए भी मतदान होना है. यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अ0जा0), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (अ0जा0) शामिल हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago