चुनाव

Election 2024: 21 राज्यों की 100 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर मतदान आज, जानिए— फर्स्ट फेज में किस प्रदेश की कितनी सीटों पर वोटिंग होगी, कितने हैं वोटर?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव—2024 के फर्स्ट फेज की वोटिंग (मतदान) आज (19 अप्रैल को) होगी. देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जिन सीटों पर आज वोट डाले जाने हैं, उन पिछले चुनाव (2019) में सबसे ज्यादा भाजपा ने 40, DMK ने 24 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं. अन्य पार्टी या उम्मीदवारों को 23 सीटें मिली थीं.

चुनाव आयोग के मुताबिक— चुनाव के पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इनके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा.

फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फर्स्ट फेज की वोटिंग के लिए 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मचारियों को तैनात किया है. इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा 11,371 वोटर थर्ड जेंडर हैं.

यह भी पढ़िए- UP BJP Candidate List 2024 : देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने इतनी सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं

पहली बार मतदाता बने हैं ये 35 लाख से ज्यादा लोग

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं. इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं.

यह भी पढ़िए: BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट में PM मोदी-शाह समेत 195 नाम, देखिए— किस सीट पर कौन?

इन प्रमुख प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला होगा

लोकसभा चुनाव-2024 के फर्स्ट फेज में जो प्रमुख उम्मीदवार हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं. फर्स्ट फेज में 8 केंद्रीय मंत्रियों की हार-जीत का फैसला होगा.

यह भी पढ़िए: Lok Sabha Election 2024 : क्या आप राजस्थानी हैं? जानिए आपके यहां सत्तारूढ़ पार्टी BJP ने किसे बनाया है लोकसभा का उम्मीदवार

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago