चुनाव

‘अब हम एक नई योजना ला रहे हैं- पहली नौकरी पक्की’, राहुल गांधी बोले— सारे बेरोज़गार युवाओं को काम मिलेगा, 1 लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे

Rahul Gandhi Speech On Unemployment: देश में बेरोज़गारी खत्म करने का दावा करते हुए कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी ने आज एक रैली में बड़ा वादा किया. राहुल गांधी ने कहा है कि देश के सारे बेरोज़गार युवाओं को वे उनका अधिकार देने जा रहे हैं— ‘पहली नौकरी पक्की’

राहुल गांधी आज तेलंगाना के मेडक-नरसापुर पहुंचे थे. वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों-बहनों… अब हम एक नई योजना ला रहे हैं- ‘पहली नौकरी पक्की’, मतलब एक साल में कंपिनियों, पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, सरकारी अस्पतालों, दफ्तरों में हम हिंदुस्तान के सारे बेरोज़गार युवाओं को अधिकार देने जा रहे हैं. हमारी सरकार में युवाओं को एक साल की नौकरी, बेहतरीन ट्रेनिंग और एक साल में 1 लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे.”

‘हमारी गारंटी है 30 लाख रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करेंगे’

राहुल गांधी ने युवाओं के लिए सोशल मीडिया हैंडिल पर पोस्ट किया— मेरे देश के युवाओं! 4 जून को I.N.D.I.A. की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे.

राहुल ने ट्वीट किया— “आप नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना. I.N.D.I.A. की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो.”

सोनिया ने भी किया बेरोजगारी दूर करने का वादा

राहुल गांधी से पहले उनकी मां सोनिया गांधी, जो कांग्रेस पार्टी की प्रमुख नेता हैं, उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा— “मेरे प्यारे भाइयों और बहनों..आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं. ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की नीयत की वजह से है. उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है. उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है.”

कांग्रेस को वोट दें और मजबूत भारत बनाएं: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा— “कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है. हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं.”

यह भी पढ़िए: आजादी के बाद मुसलमान तेजी से बढ़े और हिंदुओं की आबादी कम हुई, सवाल है कि ऐसा हुआ कैसे, कांग्रेस दे जवाब: BJP लीडर आर.पी. सिंह

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

18 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

29 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago