Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों में आया इस महिला का नाम, ये है तलाक की वजह?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लगातार खबरों में बने हुए हैं. आए दिन उनके रिश्ते को लेकर कई खुलासे होते रहते हैं. वहीं दूसरी ओर फैंस भी चिंतित हैं. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की बातें लगातार सामने आ रही हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही तलाक ले लेंगे. जब से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक लेने की चर्चा शुरू हुई है, फैंस के बीच चिंता का माहौल है. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2007 में शादी कर ली. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है. 

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच विवाद बढ़ा

कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच विवाद काफी बढ़ चुका है. हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस चल रही है इसका सही कारण पता नहीं चल पाया है. कुछ दिनों पहले ननद श्वेता बच्चन ऐश्वर्या राय के बारे में बात करती नजर आई थीं. श्वेता सीधे तौर पर ऐश्वर्या राय की बुरी आदत के बारे में बात करती नजर आईं. कई लोग कहते हैं कि ननंद श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय बिल्कुल भी मेल नहीं खातीं. इतना ही नहीं ये दोनों एक साथ किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं. उनकी एक साथ ज्यादा तस्वीरें नहीं हैं. एक लाइव इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ऐश्वर्या राय की शिकायत करती नजर आईं.

ये भी पढ़ें- अरबाज के बाद अब दूसरी शादी के लिए तैयार हैं मलायका अरोड़ा? सबके सामने एक्ट्रेस ने किया ऐलान

श्वेता बच्चन ने सीधे तौर पर कहा कि मुझे ऐश्वर्या राय की कई बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं. ऐश्वर्या राय कभी भी फोन का जवाब नहीं देतीं। ये उसकी सबसे बुरी आदत है. श्वेता बच्चन की ये बात सुनकर लोग हैरान रह गए. श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच लगातार अनबन की खबरें आती रहती हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक के लिए श्वेता बच्चन जिम्मेदार

ऐसी चर्चा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक के लिए श्वेता बच्चन जिम्मेदार हैं. जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खूब चर्चा हो रही है, वहीं बच्चन परिवार में से किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, क्या सच में उनका तलाक हो जाएगा? ये सवाल भी लगातार उठाया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest