Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अनुष्का शर्मा ने आखिरकार कर दी अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म? वीडियो देख फैन्स बोले- छोटा विराट आने वाला है…

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आएगा. इन्हीं चर्चाओं के दौरान अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं. लेकिन अभी तक ना तो विराट कोहली और ना ही अनुष्का ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है. अब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद नेटिजन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में अनुष्का प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर फैन्स ने ‘जूनियर विराट आ रहे हैं. कहकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया है.

अनुष्का शर्मा ने आखिरकार कर दी अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का विज्ञापन शेयर किया है. इस विज्ञापन को देखने के बाद नेटिजेंस ने कमेंट बॉक्स में विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. नेटिज़न्स कह रहे हैं कि अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में संकेत दिया है. एक ने लिखा, “हम आपकी हिंट को समझते हैं. एक अन्य यूजर ने कहा इसका मतलब है कि आप दूसरी बार गर्भवती हैं. वहीं फैन्स ने छोटा विराट आ रहा है कहकर अपनी खुशी जाहिर की है. कुछ ने यह भी लिखा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं, कन्फर्म है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का को एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया

कुछ दिनों पहले अनुष्का को एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया था. इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर है. लेकिन इस पर अभी तक न तो अनुष्का और न ही विराट कोहली ने कोई प्रतिक्रिया दी है. यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का अपनी गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में हैं और अपनी गर्भावस्था के अंतिम चरण में एक घोषणा करेंगी. विश्व कप 2023 के लिए गुवाहाटी में वार्म-अप मैचों में व्यस्त होने के कारण विराट को तत्काल मुंबई आना पड़ा. वह निजी आपात्कालीन स्थिति का हवाला देकर लौट आये थे. विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का से मिलने के लिए गुवाहाटी से मुंबई के लिए आपातकालीन उड़ान भरी.

ये भी पढ़ें- ED की रडार पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, पूछे जा सकते हैं ये सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

अनुष्का ने जनवरी 2021 में बेटी को जन्म दिया. विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है. अब जल्द ही उनके परिवार में एक और मेहमान आने वाला है. इस मौके पर सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं. अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म की पूरी शूटिंग उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने से पहले ही पूरी हो चुकी थी. इसके बाद अनुष्का ने कुछ समय का ब्रेक लिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital