Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हुआ चौथा एविक्शन, इस सदस्य का खत्म हुआ सफर

BB 17: बिग बॉस 17 में इस वीकेंड के वार में काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला है. शो में जहां एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तो वहीं शो से एक सदस्य का सफर भी खत्म हो गया है.

टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 17 अब ओटीटी की तरह खूब टीआरपी बटौर रहा है. फैंस इस शो को देखना पसंद कर रहे है.  वहीं इस वीकेंड के वार में शो में नया नोड आया है. इस सप्ताह वीकेंड का वार एपिसोड में घरवाले खूब रोते नजर आए. कुछ देर के लिए घर में भावुक माहौल देखने को मिला. दरअसल जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर निकली हैं. अब तक शो से 3 कंटेस्टेंट्स आउट हो चुके हैं.

बिग बॉस से खत्म हुआ जिग्ना वोरा का सफर

बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने जब सुना कि जिग्ना वोरा बिग बॉस से बाहर हो रही हैं तो वह तुरंत रोने लगे. इस बार वीकेंड का वार एंटरटेनमेंट के साथ ही काफी ड्रामा से भरा हुआ था. वहीं शनिवार के दिन सलमान खान और खानजादी में जमकर लड़ाई देखने को मिली है. जिसके बाद सलमान ने खानजादी को घर से जाने के लिए भी कह दिया.

ये भी पढ़ें- ‘सैम बहादुर‘ को लेकर Vicky Kaushal का बड़ा खुलासा, फिल्म की शूटिंग के बाद करना पड़ता था ये काम

ओरी की ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री

ओरी को बिग बॉस 17 के मंच पर सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था. सलमान खान ने ही ओरी से उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई सवाल पूछे थे. दिलचस्प बात यह है कि ओरी के पास करोड़ों रुपये का सामान है. सलमान खान ने खुद ओरी का बैग चेक किया. सलमान खान ने ओरी से सीधे पूछा कि आप वास्तव में क्या करते हैं?  ओरी ने बिग बॉस 17 के घर में एंट्री कर ली है. ओरी को घर वालों के साथ पार्टी करते देखा गया. हालांकि, ओरि सच में बिग बॉस 17 के घर में रहेंगी या नहीं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओरी घर के सदस्यों के साथ पार्टी करने के बाद सीधे बाहर चले जाएंगे. ओरी कई बैग लेकर स्टेज पर पहुंचे थे.

वीडियो में दिख रहा है कि ओरी के बिग बॉस 17 के घर में आने के बाद घरवाले खुश होते हैं और अंकिता लोखंडे ओरी से मिलती हैं. इसके साथ ही ओरी घर के सभी सदस्यों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. हालांकि, वायरल प्रोमो में हम यह भी देख सकते हैं कि ओरी यह कहकर अचानक गायब हो जाती है कि उसे बाथरूम जाना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest