Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bigg Boss: तनाज ने प्रियंका, अर्चना को लगाई फटकार और शिव ठाकरे को कहा बुद्धिमान खिलाड़ी

Bigg Boss: “अर्चना अच्छी नहीं है. वह निश्चित रूप से वन-मैन आर्मी है लेकिन उसकी चिड़चिड़ी आवाज ध्वनि प्रदूषण की तरह महसूस कराती है.

Bigg Boss

'बिग बॉस 3' (फोटो)

Bigg Boss: ‘बिग बॉस 3’ फेम तनाज ईरानी ने प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम के खेल पर अपना नजरिया साझा किया और कहा कि वे घर में सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैला रही हैं. इसके साथ ही तनाज ईरानी ने शिव ठाकरे को बुद्धिमान खिलाड़ी भी बताया. उन्होंने कहा, “प्रियंका बिना किसी कारण के घर में चिल्ला रही है. मुझे लगता है कि वह अन्य प्रतियोगियों को उकसाती है और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश करती है. वह सभी के चरित्र का न्याय करके और दूसरों के मामले में नैतिक पुलिस बनने की कोशिश करती है. जब भी अर्चना आसपास होती है तो वह उत्तेजित हो जाती है और बिना किसी मुद्दे के उस पर चिल्लाना शुरू कर देती है.”

“अर्चना अच्छी नहीं है. वह निश्चित रूप से वन-मैन आर्मी है लेकिन उसकी चिड़चिड़ी आवाज ध्वनि प्रदूषण की तरह महसूस कराती है. घर में उसकी एकमात्र दोस्त सौंदर्या है जो एक बहुत ही सुरक्षित खेल खेल रही है, विशेष रूप से एमसी स्टेन के साथ. मुझे लगता है कि वह उनकी बैड बुक्स में नहीं आना चाहती है क्योंकि वह बहुत पॉपुलर हैं.”

वह कृष्ण अभिषेक द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो ‘बिग बज’ में दिखाई दीं और इसमें ही उन्होंने अपने विचार साझा किए. उन्होंने आगे कहा, “प्रियंका सोचती हैं कि वह एक अच्छा खेल खेल रही हैं, लेकिन फिर भी वह एक बार भी कप्तान नहीं बनी हैं. उनके पास कोई नेतृत्व कौशल नहीं है. मुझे नहीं लगता कि वह कप्तान बनने के लायक है.”

शिव ठाकरे के बारे में उन्होंने कहा, “शो में मेरे पसंदीदा कप्तान शिव ठाकरे हैं, वह इस सीजन में दूसरों की तुलना में बेहतर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह खुद बिग बॉस के साथ एक खेल खेल रहे हैं, वह शो को बहुत अच्छी तरह समझते हैं क्योंकि उनके पास एक ‘बिग बॉस मराठी’ के साथ जीतने का अनुभव है. वह एक बहुत ही चतुर खिलाड़ी है और वह निश्चित रूप से शीर्ष 3 में आने वाले हैं.”

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर को देख मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे फैंस, शर्माते हुए एक्टर ने दिया ये जवाब

शिव और अब्दू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “शिव बहुत चालाक खिलाड़ी है लेकिन साथ ही, अब्दु के साथ उसकी दोस्ती सच्ची है, मुझे वहां कोई खेल नहीं दिखता. साथ ही, अब्दु घर में एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जिसके साथ कोई भी कोई गेम नहीं खेल रहा है क्योंकि वह बहुत प्यारा और मासूम है.”

‘बिग बज’ वूट पर स्ट्रीम होता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital