Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत में क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीन दिन में 50 करोड़ के पार पहुंची

‘ओपेनहाइमर’ फिल्म ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. माना जा रहा है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने 50 करोड़ रुपये के करीब कमाई भी की है. इतना ही नहीं क्रिस्टोफर ने अपनी फिल्म में बार्बी से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

क्रिस्टोफर नोलन

क्रिस्टोफर नोलन

Oppenheimer Box Office Collection:अक्सर लोग हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद नहीं करते है लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती है जिसे लोगों को देखने में मजबूर कर देती है. हाल ही में ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसका नाम है ‘ओपेनहाइमर’ इस फिल्म ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. माना जा रहा है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने 50 करोड़ रुपये के करीब कमाई भी की है.

इतना ही नहीं क्रिस्टोफर ने अपनी फिल्म में बार्बी से भी अच्छा प्रदर्शन किया है. आपको बता दें कि ‘ओपेनहाइमर’ ने 3 दिन के अंदर भारत में 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिलहाल ‘ओपेनहाइमर’ की कुल कमाई 49 करोड़ रुपये हो चुकी है. हॉलिवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपनहाइमर’ उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिस दिन बार्बी रिलीज हुई थी. बता दें कि ये फिल्म जे रॉबर्ट ‘ओपनहाइमर’ के काम और जीवन पर आधारित है.

‘ओपनहाइमर’ ने की 50 करोड़ रुपये की कमाई

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपनहाइमर’ ने सिनेमाघरो में रिलीज होने से पहले इंडिया में करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म में सिलियन मर्फीस ने लीड रोल प्ले किया है. सिलियन ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है. सिलियन के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मालेक समेत कई कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें:ट्रेन चलने के 10 मिनट बाद तक नहीं पहुंचे तो कैंसिल हो जाएगा टिकट, जानें रेलवे का नया नियम

अमेरिका में ‘ओपनहाइमर’ की कमाई

‘ओपनहाइमर’ ने नॉर्थ अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर 80.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है जबकि बार्बी ने 155 मिलियन डॉलर की कमाई की है. दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं लेकिन एक ही दिन में रिलीज हुई है. इसके साथ में उन्होंने महामारी के साथ-साथ स्ट्रीमिंग सेवाओं के बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित सिनेमाघरों को भी मौका दिया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital