Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

होली के मौके पर इन गानों से मनाएं त्योहार, अबीर-गुलाल के साथ थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

इस समय पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर सभी को गले लगाते हैं.

देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा

इस समय पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर सभी को गले लगाते हैं और अबीर और गुलाल से इस त्योहार को मनाते हैं.  इस समय हर कोई इसकी छांव में डूबा हुआ नजर आ रहा है. आप भी अपने उत्सव में अबीर-गुलाल के साथ आनंददायक होली गीत शामिल कर सकते हैं.

जिससे आपकी पार्टी का रंग दोगुना हो जाएगा और आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. तो आइए नजर डालते हैं उन बेहतरीन होली गानों पर जिनकी धुन पर आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे.

‘होली खेले रघुवीरा’ (होली खेले रघुवीरा)

बॉलीवुड के इस सदाबहार गाने पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी के साथ जबरदस्त डांस किया है. इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक और सुखविंदर सिंह ने गाया है. बता दें कि ये गाना फिल्म ‘बागबान’ का है.

ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez : जेल में बंद सुकेश का होली पर उमड़ा जैकलीन के लिए प्यार, एक्ट्रेस के लिए लिखा लव लेटर

‘खेलन क्यों ना जाए तू होली रे रसिया’

फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ का यह गाना सुनना चाहिए.  इस गाने पर वरुण धवन और आलिया भट्ट ने जबरदस्त डांस किया है. जिसे सुनकर आप भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे.

‘रंग बरसे’

अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म ‘सिलसिला’ का ये होली सॉन्ग आज के लिए बेस्ट है.  जिसे सुनकर आपके अंदर का रंग उठ जाएगा.

ये भी पढ़ें- Tony Kakkar: नेहा कक्कड़ की भाभी बनी ये हसीना? रह चुकी है बिग बॉस की कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर फैन्स मांग रहे पार्टी

‘जोगी रा धीरे धीरे’ (जोगी जी धीरे धीरे)

फिल्म ‘नदिया के पार’ का यह होली गाना भी बहुत अच्छा है.  इस गाने को सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे.

‘बलम पिचकारी’

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ये गाना भी होली के लिए अच्छा है.  यह संगीत भी आपकी होली में जोश भर सकता है.  इस गाने को विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगड़े ने गाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital