Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jawan Review: सेंसर स्क्रीनिंग के बाद शाहरुख खान की मूवी को KRK ने दिया रिव्यू, ‘कंप्यूटर गेम जैसी कचड़ा फिल्म है जवान’

KRK Tweet: शाहरुख खान की जवान रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का रिलीज से पहले रिव्यू सामने आया है. जिस पर केआरके ने ट्वीट किया है.

शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान को लेकर काफी बज बना हुआ है. इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. लोग फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. गाने और ट्रेलर के जरिए शाहरुख खान ने भी फिल्म को लेकर लोगों के काफी उत्साहित किया है. जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिव्यू देखने को मिल रहा हैं.

कुछ लोग इसे अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं तो कुछ इसे बकवास बता रहे हैं. शाहरुख खान की फिल्म जवान के खराब रिव्यू से केआरके कैसे पीछे रह सकते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ट्वीट्स पर वह तंज कस रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है. जिसमें एक हैंडल ने बताया है कि उसने सिंगापुर के सेंसर बोर्ड ऑफिस में एक जवान को देखा है और ये किसी टॉर्चर से कम नहीं है.

यूजर ने कहा कि बैड नाम का हैंडल

वहीं एक सोशल मीडिया पेज ने ट्वीट किया- आज हमने सिंगापुर में सेंसर बोर्ड कार्यालय में  फिल्म जवान देखी. यह टॉर्चर और साल 2023 की सबसे खराब फिल्म है. यह एक साउथ मसाला फिल्म है जिसमें साउथ स्टाइल का म्यूजिक है. जिसे 3 घंटे तक झेलना मुश्किल है. हम बहुत निराश हैं. इसलिए हम इस बेहद खराब फिल्म को 1 स्टार देते हैं.

ये भी पढ़ें- Swara Bhaskar: ‘वादा करती हूं, दोबारा ऐसा नहीं करूंगी…’ प्रेग्नेंट स्वरा भास्कर को सता रही है पति की याद

केआरके ने कसा तंज

अब इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा- भाई, क्या आप सीरियस हैं? मैं समझ सकता हूं कि एटली ने साउथ स्टाइल की फिल्म बनाई होगी. लेकिन बहुत बेकार? मैं बहुत हैरान हूं. जवान की एडवांस बुकिंग की बात करें तो यह ओपनिंग डे पर धमाल मचाएगी. इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली है. जब से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है तब से यह रिकॉर्ड तोड़ रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital