Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Salaar OTT Rights: रिलीज से पहले मालामाल हुए मेकर्स, इतने करोड़ रुपये में बिके प्रभास की फिल्म के ओटीटी राइट्स

Salaar OTT Rights: ओटीटी स्ट्रीम अपडेट के मुताबिक ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं. इसने एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ दिया है जिसे 75 करोड़ में बेचा गया था.

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ की रिलीज डेट सामने आ गया है. वहीं ये फिल्म पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज टाल दी गई है और अब ‘सालार’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच अब खबर आई है कि ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स बिक ​​गए हैं.

बता दें कि ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इसने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ दिया है जो 75 करोड़ में बिकी थी. हालांकि, ‘सालार’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.

‘सालार’ ने आरआरआर को छोड़ा पिछे

उनके एक्स अकाउंट पर ओटीटी स्ट्रीम अपडेट पोस्ट किया गया – ‘प्रभास की ‘सालार’ ने 80 करोड़ में निज़ाम राइट्स हासिल किए, जो एसएस राजामौली की आरआरआर इंडस्ट्री हिट की तुलना में सबसे ऊंची दर है, जिसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर ने अभिनय किया था और जिसे 75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A Meeting : राहुल गांधी ने कहा- ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ तो इंग्लैंड भी नहीं कर पाया था, लालू बोले- हम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

प्रभास को ‘सलार’ से काफी उम्मीदें

आपको बता दें कि प्रभास की पिछली दो फिल्में ‘आदिपुरुष’ और ‘राधे श्याम’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. ऐसे में प्रभास को अपनी आने वाली फिल्म ‘सलार’ से काफी उम्मीदें हैं. उनके साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी फिल्म में अन्य भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी. यह फिल्म ‘फुकरे 3’ के साथ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital