Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parineeti Chopra: 10 अप्रैल को होने वाली है परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई? एयरपोर्ट पर ब्लश करती नजर आईं एक्ट्रेस

Parineeti Chopra: पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से सगाई के रूमर्स के बीच बीते दिन परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस राघव को लेकर सवाल पूछे जाने पर शर्माती नजर आईं.

pariniti

Parineeti Chopra Spotted At Airport: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्द ही एक इंटिमेट फंक्शन में एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं. लागतार आ रही इन खबरों के बीच बीते दिन परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वहीं एक्ट्रेस कैमरे के आगे शरमाती हुई नजर आईं.

एयरपोर्ट पर शरमाती नजर आईं परिणीति चोपड़ा

बीते शाम बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति को स्पॉट किया गया. इस दौरान वह ब्राइट रेड स्वेटर, ब्लैक पैंट और बूट्स में स्टाइलिश नजर आ रही थी. पैप्स ने एयरपोर्ट पर परिणीति की तस्वीरें भी क्लिक कीं. इस दौरान एक्ट्रेस सिर नीचे करके  मुस्कुराती और शरमाती नजर आ रही है. वहीं जब पैप्स ने उनकी सगाई के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, “मैं लंदन जा रही हूं. मैं आपको बोर्डिंग पास दिखाऊंगी.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

10 अप्रैल को हो सकती है परिणीति-राघव की सगाई!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति 10 अप्रैल को अपने कथित बॉयफ्रेंड और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर सकती हैं. हालांकि अभी तक इनकी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. दोनों को लगातार एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया जा रहा है. बीते रविवार को भी इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. इस दौरान राघव फोटोग्राफर्स को देखकर मुस्कुराए, हालांकि उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. कुछ दिनों पहले राघव भी परिणीति को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आए थे.

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के बाद विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बॉलीवुड को बताया खतरनाक जगह, बोले-मैं भी इससे गुजरा हूं…

हार्डी संधू ने परिणीति और राघव के रिश्ते पर मुहर लगाई

परिणीति और राघव अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं लेकिन हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी करने वाले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही में ट्विटर पर कपल को बधाई दी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital