Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3′ लेकर आ रहे हैं करण जौहर, इस स्टार किड का होगा डेब्यू

Student Of The Year 3: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का तीसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ एक फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज होगी, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज से शनाया कपूर ओटीटी पर डेब्यू करेंगी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' लेकर आ रहे हैं करण जौहर, इस स्टार किड का होगा डेब्यू

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' लेकर आ रहे हैं करण जौहर, इस स्टार किड का होगा डेब्यू

Student Of The Year 3: करण जौहर ने अब तक कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है. खासतौर पर आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का करियर चमकाने में मदद भी की है. करण ने साल 2012 में अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (SOTY) बनाई थी. जिसमें करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था. वहीं 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ जिसमें जौहर ने अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को शोबिज में एंट्री दी थी. लेकिन अब तीसरे पार्ट में करण जौहर एक बार फिर अपने धर्मा प्रोडक्शन के एक और स्टार किड को लॉन्च करने वाले हैं.

नए ट्विस्ट के साथ आ रही हैं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के 4 साल बाद करण जौहर तीसरा पार्ट लेकर आ रहे है और वो भी नए ट्विस्ट के साथ. जी हां, ये फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज होगी.

शनाया कपूर होगी लॉन्च

आपको बता दें कि करण जौहर डिज्नी+हॉटस्टार के साथ मिलकर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को एक वेब सीरीज में बदलने वाले हैं जो ओटीटी पर रिलीज होगी. इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि शनाया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखेंगी. बता दें, पर्दे पर शनाया कपूर साउथ अभिनेता मोहनलाल की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म ‘वृषभ’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

ये भी पढे़ं:हेल्दी रहने का आसान टिप्स, तुरंत करें फॉलो, हर रोज सोने से पहले कर लें ये काम, बीमारियां नहीं देंगी दस्तक

कब रिलीज होगी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’

फिलहाल SOTY 3 की कहानी पर काम चल रहा है. इस साल के आखिरी महीने में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. मेकर्स इसको वेब सीरीज के फॉर्मेट में लेकर आएंगे. हालांकि, इसके प्लॉट और स्टार्स की जानकारी को सीक्रेट रखा जा रहा है. धर्मा एंटरटेनमेंट में इस शो पर काम जोरों पर चल रहा है. जल्द ही करण जौहर इसके डायरेक्टर के नाम की भी घोषणा कर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital