Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

8 महीने के बेटे वायु को पहले से ही किताब पढ़ा रही हैं सोनम कपूर, आनंद आहूजा ने बांधी पत्नी की तारीफों के पुल

sonam kapoor: सोनम कपूर इस समय अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं.  सोनम कपूर ने अपने बेटे की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं

सोनम कपूर 8 महीने के बेटे को पढ़ा रहीं स्टोरी बुक

Sonam kapoor: सोनम कपूर इस समय अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं. सोनम कपूर ने अपने बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वीकेंड पर पूरा परिवार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है.  सोनम ने साथ में कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक सभी का ध्यान खींच रही है.

सोनम कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें बेटा वायु पिता की गोद में नजर आ रहा है. एक छोटी सी क्लिप भी है जिसमें पापा आनंद आहूजा अपने नन्हे को गले लगाकर आराम देने की कोशिश कर रहे हैं. सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई आखिरी तस्वीर पर सबकी निगाहें टिक गई हैं.

सोनम 8 महीने के बेटे वायु को कहानी की किताब पढ़कर सुना रही हैं

इस तस्वीर में सोनम अपने 8 महीने के बेटे वायु को कहानी की किताब पढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. मजे की बात तो यह है कि उनका इतना छोटा बच्चा भी किताबों की तरफ टकटकी लगाए नजर आता है. सोनम की इस तस्वीर पर इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस ने भी कमेंट किया है.

ये भी पढ़ें- Ved Pratap Vaidik: वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, तालिबान से बातचीत तो आतंकी हाफिज सईद का किए थे इंटरव्यू

आनंद आहूजा ने सोनम की खुलकर तारीफ की

सोनम की इस तस्वीर पर खुद उनके पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा है- इस फीलिंग को कैसे बताएं… और आपकी तारीफ करें और आपके जादू की तारीफ करें. इस फोटो पर दादी सुनीता कपूर ने भी अपनी बेटी और पोते की तस्वीर पर प्यार बरसाया है.

सुजॉय घोष की ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी सोनम कपूर

काम के मोर्चे पर, सोनम कपूर अगली बार सुजॉय घोष की ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी. यह फिल्म इसी नाम की कोरियाई थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक रीमेक है. इस फिल्म में सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली अहम भूमिका में हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital