Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tunisha Sharma: सोनिया सिंह का दावा, तुनिशा शर्मा ने मांगे थे पैसे, जानिए शीजान के साथ रिलेशन पर क्या कहा

Tunisha Sharma: तुनिशा शर्मा से जुड़े मामले में हाल ही में नया एंगल सामने आया है. दरअसल, एक्ट्रेस की दोस्त सोनिया सिंह ने बताया कि तुनिशा आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं. इसके साथ ही उन्होंने खुदकुशी से चंद दिनों पहले 3 हजार रुपये भी मांगे थे.

Tunisha Sharma

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा,सोनिया सिंह (फोटो)

Tunisha Sharma:  एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के बाद शीजान की बहनों ने कई आरोप लगाए हैं. इस बीच दिवंगत एक्सट्रेस की दोस्त सोनिया सिंह का बयान सामने आया है. सोनिया सिंह ने बताया कि तुनिशा शर्मा ने उनसे पैसों की मदद मांगी थी. उन्होंने कहा कि जब दिवंगत एक्ट्रेस ने उनसे कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत है, तो वह हैरान रह गईं, क्योंकि उसने कभी ऐसी मांग नहीं की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया ने बताया कि तुनिशा ने 8 दिसंबर को 3000 रुपए मांगे थे.

दरअसल ‘कुमकुम’ की अभिनेत्री ने बताया कि, “मैं उन्हें पांच साल से जानती हूं, लेकिन उन्होंने कभी पैसे नहीं मांगे, तो यह मेरे लिए हैरान करने वाला था, जब उन्होंने 8 दिसंबर को फोन किया और कहा कि उन्हें 3,000 रुपये कैश की जरूरत है.”तब मैं ये सुनकर हैरान रह गयी. मुझे एक पल के लिए भरोसा नहीं हुआ. जब मैंने कहा कि ‘तुम और शीजान एक साथ शूटिंग कर रहे हो, उससे पूछो’, तो उसने जवाब दिया कि उसके पास एक नहीं है. मुझे नहीं पता कि उसे उन पैसों की आवश्यकता क्यों थी.

मौत से एक दिन पहले मां से कहा था तुनिशा ने झूठ

तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की दोस्त सोनिया सिंह का कहना है कि खुदकुशी से करीब एक दिन पहले उन्होंने मम्मी से झूठ बोलने के लिए कहा था. दरअसल, तुनिशा शर्मा ने सोनिया सिंह के पास फोन किया था और कहा था कि अगर मम्मी का फोन आए तो वह बता दें कि तुनिशा मेरे साथ है. सोनिया का कहना है कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि तुनिशा ऐसा करने के लिए क्यों कह रही है.

24 दिसंबर को तुनिषा ने आत्महत्या की

बता दें कि तुनिशा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या की थी. एक्ट्रेस के प्रेमी शीजान खान को उसकी मां शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. सोनिया ने अपनी मां के साथ तुनिशा के रिश्ते के बारे में भी बताया और कहा, “उन्होंने बहुत दोस्ताना रिश्ता साझा किया और तुनिशा कभी भी अपनी मां से कुछ नहीं छिपाती थीं.”

ये भी पढ़ें-Box Office: मराठी फिल्म ‘वेद’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘सर्कस’ का निकला दम

उन्होंने याद करते हुए बताया कि जब वह 14 दिसंबर को तुनिशा से मिली तो उसने शीजान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी.”तुनिशा ने मुझे बताया कि शीजान रिलेशनशिप में स्पेस चाहता था.” वसई अदालत ने 31 दिसंबर को शीजान की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital