देश

14000 फीट ऊपर पहली बार इतनी भीड़: मानसरोवर की तरह आदि कैलाश की बर्फीली वादियों में भोले के दर्शन कर रहे भक्त

जौलिंगकॉन्ग (पिथौरागढ़): तिब्बत स्थि​त कैलाश मानसरोवर पर्वत न पहुंच पाने का भारतीयों को अब शायद ही मलाल होगा, क्योंकि देश में उत्तराखंड के अंदर भी कैलाश मानसरोवर जैसी ऊंची पर्वत चोटी उभरकर सामने आ गई. भक्तजनों में उसे ‘आदि कैलाश’ के नाम से पहचाना जा रहा है.

‘आदि कैलाश’ की बर्फीली चोटी पिथौरागढ़ जिले में है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वहां भगवान शिव विराजे हों. लिहाजा चार धाम यात्रा की तरह आदि कैलाश यात्रा में भी तीर्थयात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया ​है.

4 हजार लोग 14 हजार फीट ऊपर दर्शन करने गए

‘आदि कैलाश’ की यात्रा बहुत ही दुर्गम और कठिन होती है, क्योंकि वहां हवा में ऑक्सीजन की कम मात्रा के चलते सांस लेना मुश्किल होता है, बावजूद इसके वहां तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है. 20 दिन में 4 हजार लोग 14 हजार फीट ऊपर स्थित ‘आदि कैलाश’ पर्वत के दर्शन करने जा चुके हैं. जबकि, पिछले साल 12 हजार लोग ही पहुंचे थे.

ओम पर्वत निहारने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा भी बढ़ा

‘आदि कैलाश’ के अलावा ‘ओम’ पर्वत को देखने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. ‘ओम’ पर्वत नाभीढांग में स्थित है, जहां दिव्य हिमाचल की बर्फीली चोटियों पर ‘ओम’ नजर आता है. SDM धारचूला मंजीत सिंह के मुताबिक, इस बार सितंबर-अक्टूबर तक 20 हजार लोग यहां पहुंच सकते हैं.

दिख रहा है उत्तराखंड की चार धाम यात्रा जैसा माहौल

एक तीर्थयात्री ने कहा कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की तरह इस बार पिथौरागढ़ जिले की ‘आदि कैलाश’ की यात्रा में भी तीर्थयात्रियों का पहुंचना दिल को सुकून दे रहा है. उसने कहा कि 14 हजार फीट ऊपर स्थित ‘आदि कैलाश’ पर्वत के दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंच चुके हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago