Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Anant Ambani Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे की गूंजेंगी शहनाइयां, पूजा के लिए परिवार तैयार करा रहा ऐसे भव्‍य मंदिर VIDEO

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई में शादी होगी. इससे पहले ईश्वर की पूजा-अराधना के लिए के लिए अंबानी परिवार ने भव्य मंदिर तैयार करवाया है.

Anant Ambani Radhika Merchant wedding temple

अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में एक विशाल मंदिर परिसर के भीतर नए मंदिरों के निर्माण की सुविधा प्रदान की

Temple Construction in Jamnagar: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शहनाई गूंजेंगी. वर-वधू इसी साल जुलाई महीने में सात फेरे लेंगे. शादी समारोह की शुरुआत करते हुए, अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में एक विशाल मंदिर परिसर के भीतर नए मंदिर के निर्माण का फैसला लिया.

अंबानी परिवार द्वारा तैयार कराए जा रहे मंदिर में सुंदर नक्काशीदार खंभे, देवी-देवताओं की मूर्तियां, भित्तिचित्र शैली की पेंटिंग और पीढ़ियों की कलात्मक विरासत से प्रेरित वास्तुकला को देखा जा सकता है. यह मंदिर परिसर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को शादी के उत्सव के केंद्र में रखता है.

sprawling temple complex in Jamnagar Gujarat

मास्टर स्‍कल्पचर द्वारा जीवंत की गई, मंदिर की कला सदियों पुरानी तकनीकों और परंपराओं को दर्शाती है. यह पहल स्थानीय कारीगरों के अविश्वसनीय कौशल को उजागर करती है, जो अंबानी समूह की अगुआ नीता अंबानी की भारतीय विरासत, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को भी दर्शाती है.

— भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़िए— मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत करेंगे राधिका मर्चेंट से शादी, पहनेंगे इन गुजराती शिल्पकारों के परिधान, दिया प्रोत्साहन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism