गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
CM गहलोत के करीबी कांग्रेस के ठिकानों पर ED का छापा
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव से पहले पेपर लीक का मामला फिर से गहराता जा रहा है. अब इस मामले में प्रदेश में जांच एजेंसी ईडी की सक्रिय हो गई है. इसके बाद से ही प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. बीजेपी भी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा पेपरलीक को काले धन से जोड़ते हुए धरने पर बैठ गए हैं. वहीं ईडी ने भी कांग्रेस के कई नेताओं के घर पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, दिनेश खोड़निया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन कुल 9 ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है.
पेपर लीक मामले में शुक्रवार को ईडी ने अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए तीन शहरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घर कार्रवाई की. इनमें से दिनेश खोड़निया सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं.
वहीं पेपर लीक मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. कोरोड़ी लाला मीणा ने मैंने पहले ही कहा था कि सीएम गहलोत की पुलिस मुख्य आरोप सुरेश ढांका को पकड़ना नहीं चाहती है. आज जांच एजेंसी ने उनकी महिला मित्र स्पर्धा चौधरी के निवास पर कार्रवाई की. मीणा ने आगे कहा कि अगर सुरेश ढ़ांका पकड़ में आता है तो कांग्रेस दर्जनों विधायक और प्रदेश में कई मंत्रियों के नाम सामने आ जाएंगे. इसी वजह से पुलिस उनको नहीं पकड़ रही है. पुलिस ने सिर्फ इस जांच में RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार करके ठंडे बिस्तर में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023: मिजोरम चुनाव के लिए BJP की खास तैयारी, किरेन रिजिजू को दी ये नई जिम्मेदारी
बीजेपी सासंद ने दावा दावा करते हुए कहा कि मुझे पाता है कि जयपुर के गणपति प्लाजा (Ganpati plaza) के प्राइवेट लॉकर्स में करोड़ों का काला धन धुपा है. जब तक यह लॉकर नहीं खुलेगा मैं यहां धरने पर बैठा रहूंगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्राइवेट लॉकर्स में पेपर लीक के काले धन के साथ जल जीवन मिशन और DOIT डिपार्टमेंट से जुड़ा काला धन भी रखा गया है. बीजेपी सासंद के दावे के मुताबिक, यहां 100 प्राइवेट लॉकर्स में करीब 500 करोड़ रुपये और कई किलो सोना मौजूद है. जब तक पुलिस इनको सील नहीं करती मैं यहीं धरने पर बैठा रहूंगा.
बीजेपी सांसद ने दावा किया कि इस पेपर लीक मामले के तार सीएम गहलोत से जुड़े हुए हैं, क्योंकि दिनेश खोड़निया उनके सबसे ज्यादा करीबी हैं. वो ही उनके सारे काले पैसे का हिसाब किताब रखते हैं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…