देश

Ayodhya Schools: श्रीरामनगरी में आज बंद रहेंगे विद्यालय, विद्यार्थी घर पर कर सकते हैं पढ़ाई; PM मोदी करेंगे यहां 8KM लंबा रोड शो

Ayodhya: श्रीरामनगरी अयोध्या में आज बड़ा सरकारी कार्यक्रम है. यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण होगा. इसके लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं. हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक पीएम मोदी 8 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे. रोड शो के दौरान 51 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. उन पर पुष्पवर्षा होगी. 12 जगहों पर संत-महंत उनको आर्शीवाद देंगे.

पिछले काफी समय से पूरी अयोध्यानगरी राममय हो चुकी है. अब यहां देशभर से दर्शनार्थियों का आवागमन शुरू हो गया है. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन होने के साथ साथ ही यहां विमानों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी. दूसरी ओर, अथाह भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन उचित व्यवस्था करने में जुटा है.

कोहरे और PM के दौरे के मद्देनजर DM ने दिया ये आदेश

जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने आज यानी कि 30 दिसंबर को जनपद में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश जारी किया है. उन्होंने भीषण ठंड यानी शीतलहर और अयोध्या में विशेष कार्यक्रम को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने को कहा है. अयोध्या में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है, ऐसे में आज स्कूल बंद ही रहेंगे.

यह भी पढ़िए: अयोध्या में आकार ले रही हैं 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं, सभी सड़कें 4 लेन होंगी, रामायण संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम भी होगा

ठंड कम हुई तो 16 जनवरी से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय को शनिवार बंद करने के लिये निर्देश दिए हैं. इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में भी शीतकालीन अवकाश सोमवार से निर्धारित है. शनिवार को ठंड के कारण छुट्टी और रविवार के बाद परिषदीय विद्यालय आगामी 16 जनवरी से खुलना निर्धारित है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

51 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago