देश

अयोध्या में आकार ले रही हैं 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं, सभी सड़कें 4 लेन होंगी, रामायण संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम भी होगा

Ayodhya New Projects: श्रीरामनगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं का काम पूरा होने वाला है. यहां लगभग 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं आकार ले रही हैं. इनमें अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन, रामायण संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शामिल हैं.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- हम PM के स्वागत को आतुर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के बारे में मीडिया से बात की. पाठक ने कहा कि श्रीराम नगरी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. आज प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या धाम आ रहे हैं, तो हम सभी उनके स्वागत के लिए आतुर हैं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक पीएम मोदी 8 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे. रोड शो के दौरान 51 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा और पुष्पवर्षा होगी. 12 जगहों पर संत-महंत उन्हें अपना आर्शीवाद देंगे.

यह भी पढ़िए: रामनगरी में तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, तस्वीरों में देखिए कितना भव्य है अयोध्या का एयरपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, एयरपोर्ट भी खास

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में परियोजनाओं का ब्यौरा देते बताया कि यहां लगभग 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं आकार ले रही हैं, अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है इसके अलावा सभी सड़कों को 4 लेन बनाया जा रहा है, रामायण संग्रहालय, भव्य ऑडिटोरियम आदि बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां से सबसे पहले हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया. फिर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, श्रीराम एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

27 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

40 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

53 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

59 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago