Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है” IT की रेड के बीच BJP ने साधा निशाना

BBC Delhi Office Raid: गौरव भाटिया ने कहा “बीबीसी पर आयकर विभाग नियमानुसार और संविधान के मुताबिक कार्रवाई कर रहा है”.

BBC IT RAID

BBC की दफ्तर पर ED के रेड (फोटो ट्विटर)

BBC Income Tax Raid: इनकम टैक्स की तरफ से दिल्ली और मुंबई में BBC की दफ्तर पर रेड मारने पर अब देश में राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है तो वहीं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. जानकारी के मुताबिक, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं. इसके साथ ही कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर अपने घर जाने के लिए कहा है. इस छापेमारी की जानकारी लंदन स्थित BBC के दफ्तर को दे दी गई है.

एक तरफ BBC के दफ्तर पर छापेमारी चल रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष और सरकार के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष लगातार इस मामले को बीबीसी की तरफ से बनाई मोदी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ रहा है. विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर की गई है.

‘नियमानुसार और संविधान के मुताबिक कार्रवाई हुई’

इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा “बीबीसी पर आयकर विभाग नियमानुसार और संविधान के मुताबिक कार्रवाई कर रहा है. जब ये कार्रवाई चल रही है और इसे लेकर जिस तरह से राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रही हैं. चाहें वह कांग्रेस हो, टीएमसी हो, या फिर सपा हो. यह हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है. पहले तो कांग्रेस को समझना होगा कि भारत संविधान और कानून के हिसाब से चलता है. यहां चाहें कोई भी एजेंसी हो, ये पिंजरे का तोता नहीं रहीं, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन में कहा था. ये एजेंसियां अपना काम कर रही हैं”.

यह भी पढ़ें-   दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर, लड़की की हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में रखा शव, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि “आज देश में कोई भी कंपनी हो, या मीडिया संस्थान या कुछ भी, अगर उसे भारत में काम करना है तो कानून के मुताबिक करना होगा. अगर कंपनी सही से काम कर रही है, तो डर कैसा. आयकर विभाग (IT) को अपना काम करने देना चाहिए. दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए”. गौरव भाटिया ने कहा “BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है. BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है. इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन लगाया था”.

मोदी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुआ था विरोध

बता दें कि कुछ पहले बीबीसी ने गुजरात दंगों से मोदी डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. जिसको लेकर देश में काफी विरोध हुआ था और सरकार की तरफ से इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था जिसको लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital